सरयू ने पूछाःकौन हैं वो जो बड़े अफसरों के फैसले जमीन पर उतरने नहीं देते
*बोले सरयूःजमशेदपुर पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करने की जरूरत*
*125 करोड़ के मानगो पेयजल परियोजना को विफल करने की साजिश*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
*जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि अगर आला अफसर आदेश कर रहे हैं और नीचे वाले उसे मान नहीं रहे हैं तो साफ अर्थ यही हुआ कि मानगो पेयजल परियोजना के खिलाफ साजिश चल रही है। कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं चाहते कि मानगो पेयजल परियोजना सफल हो। भला यह कैसे संभव है कि सीनियर अफसर आदेश करें और उनकी बात जमीन पर न उतरे? आखिर वो कौन लोग हैं जो बड़े अफसरों के आदेश को जमीन पर उतरने नहीं दे रहे? ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए और उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। सरयू राय ने यह भी कहा कि जमशेदपुर में पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में हम लोगों ने इतना काम किया, जितना 25 वर्षों में भी नहीं हुआ था।
यहां पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कार्यालय पर आयोजित धरना में शामिल हजारों लोगों से उन्होंने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना में 125 करोड़ से अधिक खर्च हुआ लेकिन आज मानगो के 75% घरों में पानी नहीं आ रहा। केवल एक मोटर को छोड़कर आज इनके इंटकवेल के सभी मोटर धराशायी हो गए हैं। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी मोटर जला हुआ है। टंकियों के मोटर जले हुए हैं। घरों में पानी नहीं आ रहा। लोग परेशान हैं। ऐसी स्थिति में पिछले 4 महीने में उन्होंने पेयजल और स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और नगर निगम के उप नगर आयुक्त से लेकर रांची में विभाग के मंत्री, सचिव सहित तमाम अधिकारियों से इस संबंध में बात की। वे लोग रोज आश्वासन देते हैं कि निर्णय हो गया है। अब योजना अच्छी चलेगी लेकिन इसके उलट परियोजना की स्थिति दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है। कुछ लोग हैं जो इस परियोजना को विफल करने की साजिश रच रहे हैं।
विधायक ने कहा कि जमशेदपुर की कानून व्यवस्था लचर है। शहर की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अब उन्हें सड़क पर निकलने में डर लग रहा है। उन्हें भय है कि वह सड़क पर चलेंगी और कोई उनसे छिनतई कर लेगा। जमशेदपुर पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करने की जरूरत है।
इस धरना में आशुतोष राय, एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, जद(यू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा नेता केपी सिंह, नित्यानंद सिन्हा, लल्लन दिवेदी, शत्रुघ्न गिरी, बीजेपी कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भीम, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, साकची मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडे, आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, लल्लन चौहान, अशोक सिंह चौहान, सुनील सिंह, छोटन मिश्रा, अमरेंद्र मलिक, शशांक श्रीवास्तव, अमरेंद्र पासवान, सुरंजन राय, लक्की सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, श्वेता कुमारी, उमाशंकर सिंह, सुशील पांडे, विप्लव डे, अमर सिंह, रंजन सिंह, नीरू सिंह, जद (यू) के प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, कौशल सिंह, अंजली सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, घाटशिला जिला परिषद के सदस्य करण सिंह, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, भास्कर मुखी, एम चंद्रशेखर राव, मुकुल मिश्रा, हरेराम सिंह, राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, आकाश शाह, दुर्गा राव, विकास साहनी, कन्हैया ओझा, विनोद सिंह, संजीव सिंह, प्रकाश कोया, आफताब सिद्दीकी, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, मस्तान सिंह, जद(यू) युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, अमित शर्मा, सुधीर सिंह,
सहित बड़ी संख्या में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।