शारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
राष्ट्र संवाद सं
शारीरिक जाँच (दौड़) एवं शारीरिक माप हेतु सफल अभ्यर्थी शारीरिक जाँच (दौड) एवं माप हेतु प्रवेश पत्र जिले के अधिकारिक वेबसाईट Jamtara.nic.in पर उपलब्ध लिंक https://etrpindia.com/admitcard2025/ से अपना प्रवेश पत्र कर सकेंगे डाउनलोड; प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा द्वारा दी गई जानकारी
आज दिनांक 11.05.2025 को प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, जामताड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकीदार नियुक्ति समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय के आलोक में शारीरिक जाँच (दौड़) एवं शारीरिक माप हेतु सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक जाँच (दौड) एवं माप हेतु प्रवेश पत्र जिले के अधिकारिक वेबसाईट Jamtara.nic.in पर उपलब्ध लिंक https://etrpindia.com/admitcard2025/ से अपना प्रवेश पत्र Download करेंगे एवं Downloaded प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी अपना फोटो चिपकाकर दौड़ की निर्धारित तिथि को प्रातः 04:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।