Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादशी को दी मात
    जामताड़ा झारखंड

    रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादशी को दी मात

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादशी को दी मात

    राष्ट्र संवाद सं

    कुंडहित प्रतिनिधि।
    रविवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित बाउरीपाड़ा स्टेडियम में पुलिस प्रशासन एकादश और प्रेस मीडिया एकादश के बीच खेले गए एकदिवसीय फ्रेंडशिप मैच के दौरान पुलिस एकादश ने शानदार जीत हासिल की। जानकारी के अनुसार टॉस जीतने के बाद पुलिस एकादश ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रेस मीडिया एकादश ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 138 रन बनाए। इस दौरान प्रेस मीडिया एकादश के मोहन मंडल और दिग्विजय पासवान ने शानदार बल्लेबाजी की। जवाब में उतरी पुलिस एकादश ने महज दो विकेट खोकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर के अंतिम गेंद पर चौका मार कर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुलिस एकादश की ओर से कप्तान सह थाना प्रभारी विनय कुमार यादव तथा चालक विशु चक्रवर्ती ने शानदार बल्लेबाजी की। एक एकदिवसीय मैच के दौरान दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने छक्को और चौको की बरसात लगाकर मैदान पर उपस्थित दर्शकों को ताली बजाने पर विवश कर दिया और पुलिस एकादश की टीम ने प्रेस मीडिया एकादश को शिकस्त दे दी। उल्लेखनीय है कि रविवार को खेले गए फ्रेंडशिप मुकाबले को लेकर बावड़ी पर स्टेडियम परिसर में काफी गहमा गहमी बनी रही। वही खेल देखने के लिए काफी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर टिके रहे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कुंडहित के पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद फारूक के अलावे पुलिस प्रशासन टीम के कप्तान सह थाना प्रभारी विनय कुमार यादव और प्रेस मीडिया टीम के कप्तान विजय सिंह के अलावा दोनों टीमों के तमाम खिलाड़ी गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
    Next Article पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.