ईद , रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर उरीमारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी पर्व हो संपन्न : थाना प्रभारी रथु उरांव
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत की उरीमारी थाना परिसर में थाना प्रभारी नाथू उरांव की अध्यक्षता में की गई।बैठक का संचालन एस आई रसिक किस्कू के द्वारा किया गया।ताकि सौहाद्रपूर्ण माहौल में सरहुल, ईद,रामनवमी पर्व संपन्न हो सके। पोंटगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली ने कहा उरीमरी ओपी क्षेत्र अंतर्ग हम सभी लोग एक दुसरे के त्यौहार को अदब करते हैं।और मिलजुल कर मनाते हैं। उरीमारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत के पूरे प्रखंड में एक अलग पहचान है।और हिंदू – मुस्लिम एकता मिसाल कायम कर के रखा है।जिसे हम सभी लोग कभी टूटने नहीं देंगे।बैठक में मुख्य रूप से नए
थाना प्रभारी रथू उरांव , एस आई रसिक किस्कू , सीताराम सिंह , पोटंगा पंचायत मुखिया चरका करमाली , पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, न्यू बिरसा विस्थापित नेता संजय करमाली, विस्थापित नेता विश्वनाथ मांझी , डा. जीआर भगत ,आरसीएमयू (इंटक) बिरसा शाखा सचिव कंचन मांझी , ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एम्पलाई कोडिनेशन काउंसिल उरीमारी शाखा सचिव गणेश राम , गिरधारी प्रजापति, जय हिंद मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रमंडल अध्यक्ष मो. हसन , दशाराम हेंब्रम,चंदू जायसवाल, ब्रिज बिहारी प्रसाद , शिव शंकर बेदिया,रणजीत करमाली,भोला रविदास,राजकुमार करमाली,
फिरोज अंसारी,असलम अंसारी,सुखदेव सोरेन,मोहन साव, राम लखन साव सहित कई लोग मौजूद थे।