Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के 285 अखाड़ा धारियों को भेंट किया अस्त्र -शस्त्र
    Breaking News झारखंड हजारीबाग

    सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के 285 अखाड़ा धारियों को भेंट किया अस्त्र -शस्त्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के 285 अखाड़ा धारियों को भेंट किया अस्त्र -शस्त्र

    नशामुक्त जुलूस की परंपरा को रखें कायम, पारंपरिक कला कौशल का करें प्रदर्शन- सांसद

    बड़कागांव

    हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग की ऐतिहासिक और प्रख्यात रामनवमी की परंपरा को जीवंत रखने के लिए सांसद अस्त्र-शस्त्र वितरण अभियान- 2025 की शुरुआत की । जिसमें बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र में अस्त्र-शस्त्र शिविर लगाकर कुल 285 अखाड़ों के बीच अस्त्र-शस्त्र का वितरण किया गया।
    जिसमें बड़का गांव प्रखंड के हरली एवं बड़कागांव में भी अस्त्र-शास्त्र का वितरण किया गया।सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में सात जगहों पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र वितरण शिविर लगाकर राम भक्तों का उत्साह वर्धन किया।
    सांसद मनीष जायसवाल ने अभियान की शुरुआत पिपरवार भाजपा मंडल से की जिसके बाद पतरातु प्रखंड के पतरातु, भदानीनगर, भुरकुंडा, बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के हरली, बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड के केरेडारी में शिविर लगातार अखाड़ा धारियों के बीच अपना भेंट पहुंचाया। जिसमें पिपरवार भाजपा मंडल में 14, पतरातु भाजपा मंडल में 41, भदानीनगर भाजपा मंडल में 35, भुरकुंडा भाजपा मंडल में 20, उरीमारी भाजपा मंडल में 35,
    बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल में 60 और केरेडारी भाजपा मंडल में 80 को यह सौगात दिया गया ।
    मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान सभी अखाड़ों के राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्ति जुलूस की परंपरा को कायम रखें और रामनवमी की परंपरा जीवंत हो इसके लिए पारंपरिक कला कौशल प्रदर्शन का समावेश शोभायात्रा में जरूर करें। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए यह भी कहा कि इन पारंपरिक हथियार का दुरुपयोग कदापि न करें और इनका उपयोग केवल कला- कौशल प्रदर्शन के लिए ही करें। वही बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामभक्तों के बीच सांसद मनीष जायसवाल द्वारा पारंपरिक लाठी- तलवार का वितरण किया जाना एक प्रेरक पहल है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में रामनवमी का जुनून सनातनियों पर जबदस्त दिखता है और इसे में रामनवमी से पूर्व हर अखाड़ा धारियों तक पहुंच कर उनका हौसलाफजाई करना वाकई सांसद मनीष जायसवाल के क्षेत्र के जनता की भावना के अनुरूप किए जा रहें सेवा कार्यों का परिचायक है। बड़कागांव में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता को सांसद मनीष जायसवाल ने जनता के रूप में उनके सुख-दुख में सहभागी बनकर सुखद अहसास कराया है ।
    मौके पर मुख्य रूप से विधायक रोशन लाल चौधरी ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, बड़कागांव विधानसभा संसद का प्रतिनिधि कृष्णा राम ,बड़कागांव विस सांसद मीडिया प्रतिनिधि प्रतिनिधि दांगी बड़कागांव पूर्वी मंडल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, बड़कागांव पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत मेहता, उरीमारी भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, दिनेश प्रसाद, पंकज गुप्ता, पप्पू सिंह, टुकेश्वर प्रसाद, मुकुटधारी महतो, बचनदेव प्रसाद, सुमन गिरी, प्रीतम साव, बद्रीनारायण सिंह, के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Next Article ईद , रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर उरीमारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.