Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में एग्रिको से निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, साकची सुभाष मैदान में भारत माता की आरती के साथ समापन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में एग्रिको से निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, साकची सुभाष मैदान में भारत माता की आरती के साथ समापन

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में एग्रिको से निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, साकची सुभाष मैदान में भारत माता की आरती के साथ समापन

    • हजारों हिंदुओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए दी सनातन संस्कृति को सलामी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा निकाली गई। यह यात्रा एग्रिको गोलचक्कर स्थित पुराना दुर्गा पूजा मैदान से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई साकची के सुभाष मैदान (आम बगान मैदान) में संपन्न हुई, जहां भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया।

    यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वज लहराते हुए सनातन संस्कृति के जयघोष कर रहे थे। पुरुष, महिलाएं और युवा हिंदू भक्ति गीतों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। डीजे की धुनों पर जय श्रीराम, हर हर महादेव, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे गुंजायमान हो उठे।

    भगवा ध्वज, झांकियां और पारंपरिक आकर्षण बने मुख्य आकर्षण
    यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, भगवान शिव, माता दुर्गा और भारत माता की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। इसके अलावा, पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन, शिव तांडव नृत्य और सुसज्जित रथ यात्रा को और भव्य बना रहे थे।

    यात्रा मार्ग एग्रिको गोलचक्कर से प्रारंभ होकर भालूबासा, साकची रामलीला मैदान, साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए सुभाष मैदान पहुंचा, जहां भारत माता की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ।

    स्थानीय लोगों ने किया यात्रा का भव्य स्वागत
    यात्रा के दौरान शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाए और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर नववर्ष यात्रा का अभिनंदन किया गया।

    हिंदू संगठनों की रही व्यापक सहभागिता
    इस आयोजन में हिंदू जागरण मंच के साथ विभिन्न हिंदूवादी एवं धार्मिक संगठनों की व्यापक सहभागिता रही।
    पूर्व डीएसपी कमल किशोर, भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा, बबुआ सिंह, शिवशंकर सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अनिल सिंह, सतीश गुप्ता, चिंटू सिंह, पप्पू उपाध्याय, अप्पू तिवारी, शैलेश गुप्ता, छक्कन चौधरी, सतीश मुखी, अंकेश, सोनू ठाकुर, सागर राय, सेंट्रल गुरुद्वारा के सुरेंद्र सिंह शिंदे, अमीश अग्रवाल, रमन सिंह, कुश कुमार, नौजवान महासभा के अमरीक सिंह, समाजसेवी बिल्ला पाठक समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
    हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि हिंदू समाज अपनी संस्कृति को लेकर पूरी तरह जागरूक और संगठित है। आयोजकों ने शहरवासियों से इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और आने वाले वर्षों में इसे और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक किए
    Next Article खनन विभाग ने की छापेमारी, 18 टन अवैध कोयला जब्त

    Related Posts

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.