भाजपा का मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर जामताड़ा एवं नाला विधानसभा में बैठक हुई
राष्ट्र संवाद सं
भाजपा के संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर जामताड़ा एवं नाला विधानसभा में बैठक हुई!नाला में खैरा तथा नाला मंडल का संयुक्त बैठक, कुंडहित में बागडेहरी तथा कुंडहित मंडल का संयुक्त बैठक,फतेहपुर में बिन्दापात्थर तथा फतेहपुर मंडल का संयुक्त बैठक,ज़िला कार्यालय में जामताड़ा नगर तथा ग्रामीण मंडल की बैठक,नारायणपुर में पाबिया, गोपालपुर,कर्मातांड तथा नारायणपुर मंडल का संयुक्त बैठक,मिहिजाम कार्यालय में मिहिजाम नगर का बैठक,गोराईनाला में गोराईनाला मंडल का बैठक सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर ज़िला चुनाव अधिकारी बबन गुप्ता,जिला चुनाव सह अधिकारी सुकुमुनि हेम्ब्रम और मितेश साह,सभी मंडल अध्यक्ष,सभी मंडलों के चुनाव अधिकारी और मंडल सह चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में रहे!! रायशुमारी प्रक्रिया के दौरान सभी मंडलों के संभावित मंडल अध्यक्ष के पद के दावेदारों के नाम पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया! चर्चा के उपरांत दावेदारों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई,जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके!!
ज़िला चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त संगठन है,जहां हर कार्यकर्ता को एकसमान अवसर मिलता है! मंडल अध्यक्षों के चयन की यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक है, जिससे पार्टी का आधार और मजबूत होगा तथा संगठन को ऊर्जावान नेतृत्व मिलेगा!!
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि भाजपा का संघठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओ को नेतृत्व में आगे लाने का अवसर है! मंडल अध्यक्षों के चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है,ताकि योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिले! यह प्रक्रिया न केवल संगठन के जड़ों को मजबूत करेगी बल्कि आगामी चुनाव में भाजपा और अधिक सशक्त बनाएगी!
इस अवसर पर नाला मंडल के चुनाव अधिकारी सुनील हांसदा, खैरा मंडल के चुनाव अधिकारी मनीष दुबे,कुंडहित मंडल के चुनाव अधिकारी सुरेश राय,बागडेहरी मंडल के चुनाव अधिकारी कमलेश मंडल,फतेहपुर मंडल के चुनाव अधिकारी दुबराज मंडल,बिंदापाथर मंडल के चुनाव अधिकारी मोहन शर्मा,जामताड़ा नगर मंडल के चुनाव अधिकारी माधव चंद्र महतो,जामताड़ा ग्रामीण मंडल के चुनाव अधिकारी बिष्णु मंडल,मिहिजाम नगर मंडल के चुनाव अधिकारी कृष्णा चन्द्र महतो , गोराइनाला मंडल के चुनाव अधिकारी अभय सिंह,नारायनपुर मंडल के चुनाव अधिकारी बिनोद मंडल,गोपालपुर मंडल के चुनाव अधिकारी प्रभाष हेम्ब्रम,पबिया मंडल के चुनाव अधिकारी मनोज गोस्वामी ,करमाटॉर मंडल के चुनाव अधिकारी राम सिंह यादव समेत सभी मंडलो के सह चुनाव अधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष एवं ज्येष्ठ – श्रेष्ठ अपेक्षित कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे!