अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
विश्व की प्रगति में महिलाओं की देन पर विचार रखेंगी महिलाएँ, होंगी सम्मानित
देवघर। इस वर्ष महिला दिवस का थीम है- सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण। इस वर्ष की थीम ऐसी कार्रवाई का आह्वान करती है जो सभी के लिए समान अधिकार, शक्ति और अवसर प्रदान कर सके और एक नारीवादी भविष्य हो जहाँ कोई भी पीछे न छूटे। इस दृष्टिकोण का मुख्य उद्देश्य अगली पीढ़ी – युवाओं, विशेष रूप से युवा महिलाओं और किशोरियों को स्थायी परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में सशक्त बनाना है। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा अनिल कुमार शकुंतला देवी आवासीय विद्यालय, मोहनपुर के युग्म बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर त्रिकूट पहाड़ की गोद में स्थित एकेएसडी स्कूल के प्रांगण में ‘विश्व की प्रगति में महिलाओं की देन’ संगोष्ठी रखी गई है। इसमें एकलव्य पब्लिक स्कूल की निदेशिका रेखा कुमारी, गृहिणी पूजा झा व सोनिया वर्मा, सामुदायिक संगठन कर्ता, देवघर नगर निगम की कुमारी अलका सोनी, एकेएसडी स्कूल की प्राचार्या मधुमाला कुमारी, शिक्षिका मुन्नी कुमारी, रिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी, सुकीर्ति झा, बीएलएस प्लस टू की प्राचार्या सुलेखा विश्वास, किशोर कैरियर पॉइंट, कोल्हापुर, महाराष्ट्र की व्याख्याता डॉ. एकता रानी एवं अन्य महिलाएँ अपनी अपनी भागीदारी निभाएँगी। कुछ ने अपना लिखित वक्तव्य भी प्रेषित कर चुकी हैं। सभी महिलाओं को अपने विधान सभा के विधायक सुरेश पासवान, झारखण्ड सरकार के पूर्व श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण मंत्री राज पलिवार, पंडा धर्मरक्षिणी सभा, देवघर के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, एकेएसडी स्कूल के निदेशक पालन झा, अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सह देवघर जिला परिषद की सदस्या गीता मण्डल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मोहनपुर शाखा की प्रबंधक- महोदया शारदा कुमारी, एकेएसडी स्कूल के संरक्षक हरि प्रसाद सिंह, बंका पंचायत के मुखिया सह अध्यक्ष, प्रखंड मुखिया संघ, मोहनपुर रंजीत यादव व अन्य के करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा।