जमशेदपुर से सटे शहरी इलाकों में स्वच्छ जल एवं स्वच्छता का घोर अभाव : नंदजी प्रसाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड गठन के 25 वर्षों बाद भी जमशेदपुर के कई इलाकों सहित मानगो, जुगसलाई, बागबेड़ा, परसुडीह मे स्वच्छ जल एवं स्वच्छता का घोर अभाव है। शहर की बदहाल व्यवस्था और व्याप्त गंदगी को लेकर झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय पर हमला बोला है। नंदजी प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ जल एवं स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए का प्रत्येक वर्ष बंदरबाट हो रहा है। 12 महीने लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिलने एवं गंदगी के कारण जमशेदपुर के लोग विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं फिर भी जिला प्रशासन एवं निकाय प्रशासन के लोग आंख मूंद कर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में व्यस्त है और स्थानीय जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को शहर में स्थानीय प्रशासन चकनाचूर कर रही है। ऐसी भ्रष्टाचारी प्रशासन के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और जनता के बीच में जाकर जनता को साथ लेकर उनके भ्रष्टाचार को के खेल को उजागर करेंगे और इसका स्थायी समाधान हेतु जनता को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और जन आंदोलन का रूप देंगे।