Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी द्वारा 12000 लीटर के टैंकर से जरूरतमंदो के घरों तक निःशुल्क पहुंचाया जा रहा शुद्ध पेय जल, लोगों ने पहल को बताया सराहनीय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी द्वारा 12000 लीटर के टैंकर से जरूरतमंदो के घरों तक निःशुल्क पहुंचाया जा रहा शुद्ध पेय जल, लोगों ने पहल को बताया सराहनीय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी द्वारा 12000 लीटर के टैंकर से जरूरतमंदो के घरों तक निःशुल्क पहुंचाया जा रहा शुद्ध पेय जल, लोगों ने पहल को बताया सराहनीय।

    जमशेदपुर। पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी के द्वारा पिछले तीन दिनों से जमशेदपुर के हरहरगट्टू झारखंड नगर, करनडीह, परसुडीह, कीताडीह तथा बागबेड़ा की जनता को 12000 लीटर के टैंकर से शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका गुरुवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे राणा ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस जलसेवा के शुरू होने पर कुणाल षाड़ंगी ने दूरभाष पर बताया कि इस साल की भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे जमशेदपुर क्षेत्र में पेयजल की काफी किल्लत दिखाई पड़ रही है। विशेष तौर पर बागबेडा, परसूडीह इत्यादि क्षेत्रों में स्थिति भयावह है। इस टैंकर द्वारा इन इलाकों के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को जरूरतों के हिसाब से निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

    पूर्व जिप सदस्य सुदीप्तो राणा दे ने कहा परसुडीह समेत जमशेदपुर के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पानी का लेयर नीचे जाने के कारण एवं पाइपलाइन के माध्यम से पीने योग्य पानी ना हो पाने के कारण इस क्षेत्र में बसी बड़ी आबादी को पेयजल के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिसको ध्यान में रखते हुए कुणाल षाडंगी ने 12000 लीटर का टैंकर जनता को समर्पित कर पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया है। इस टैंकर के द्वारा पूरी तरह निःशुल्क पेयजल जनता के बीच जाकर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, लोगों ने कुणाल षाड़ंगी के पहल को सराहनीय बताते हुए खुशी जतायी।

    मौके पर घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, बी के सिंह, अरविंद सिंह, रंजित शर्मा, बिट्टू शाह व कई अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात में विपोर जॉय तूफान का असर शुरु
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में विधि- व्यवस्था को लेकर वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

    Related Posts

    करंट लगने से आगापुर में युवक की मौत

    November 10, 2026

    बरियारपुर पश्चिमी में एस एच-55 पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ले गयी थाने ।

    November 10, 2026

    टाटा जू की तीन नन्हीं बाघिनों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चलकी गांव में युवकों ने किया रावण दहन, छठे वर्ष भी उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

    करंट लगने से आगापुर में युवक की मौत

    बरियारपुर पश्चिमी में एस एच-55 पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ले गयी थाने ।

    टाटा जू की तीन नन्हीं बाघिनों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.