अशोक शर्मा
गुजरात में विपोर जॉय तूफान का असर शुरु नलिया, द्वारका,कच्छ,पोरबंदर,दीव, में समुद्र का रौद्र् रूप* अशोक शर्मा अहमदाबाद -गुजरात की धरती पर आ रहे भयंकर तूफान की गति अतित्यंत भयजनक दिखाई दे रही है राज्य के समुद्र के किनारे के सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी है राज्य में अभीतक लगभग एक लाख के करीब लोगों का स्वरक्षित् स्थानों पर विस्थापन किय जा चुका है ताकि कम से कम जन हानि हो अकेले कच्छ जिले में ही ४५ हजार से अधिक लोगों का स्थानांतरण किया गया है समुद्र में लगभग १०से १५ फुट ऊँची लहरें उठ रहीं है हवा की गति भी लगभग ७०-९०किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार है जिसके चलते कच्चे और पतरे बाले मकानों को भारी नुक्सान हो रहा है पुलिस,NDRF, SDRF, और सेना,तथा कॉस्ट गार्ड और प्रशासन अलर्ट मॉड पर है उनकी कोशिस है कि नुक्सान् कम से कम हो मौसम विभाग के अनुसार तूफान आज ४ बजे से रात ८बजे तक गुजरात के कच्छ की धरती पर टकराएगा

