सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय कुंडहित के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर स्कूली बच्चों से अवैध राशी वसूली का आरोप,जांच की मांग
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय कुंडहित के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार मंडल पर इस समय एक बड़ा आरोप लगते सामने आ रहा है।जिसमें बताया जा रहा है कि प्रभारी द्वारा वर्ग 10 वी के बच्चों से एडमिट कार्ड में ऑनलाइन खर्चा के बदले 50 रूपये से 100 रूपये तक वसूले गये है।यही बताया यह भी जा रहा है कि बीते शनिवार को पैसे के वगैर एडमिट कार्ड लेने आए स्कूली बच्चों को बैरंग वापस लौटना पड़ा था।बताया जा रहा है कि आज रविवार को ही एडमिट कार्ड दिया गया और 50 रूपये से लेकर 100 रूपये तक वसूले गये।मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी वोकेशनल टीचर व कंप्यूटर टीचर के द्वारा निशुल्क दिया जाना है।यही नही बताया यह भी जा रहा है कि 12 वी के एससी/एसटी छात्रों से फॉर्म फिलीप के नाम पर 1260 रूपये वसूला गया है।मिली जानकारी के अनुसार 12 वी के एससी/एसटी छात्रों से फॉर्म फीलप के लिये 910 रूपये दिये जाने है।बताया जा रहा है स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का स्लिप भी नही दिया गया है।उक्त बाते सूत्र के हवाले से बतायी जा रही है।बहरहाल जो भी हो इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच होना चाहिए। वही इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार मंडल से पुछा गया तो कहा कि यह सभी आरोप बेबुनियाद है।कहा 12 वी के एससी/एसटी छात्रों का फॉर्म फीलप का बाकी पैसा रिटर्न कर दिया गया है।वही 10 वी के छात्रों का बकाया परीक्षा शुल्क लिया गया है।इस संबंध में जामताड़ा डीईओ चार्ल्स हेंब्रम से भी संपर्क करने का कोशिश किया गया लेकिन संपर्क नही हो पाया।