Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 292 सफाईकर्मियों में 187 ड्यूटी पर, 105 गायब, सरयू राय ने उपायुक्त से एक्शन लेने को कहा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    292 सफाईकर्मियों में 187 ड्यूटी पर, 105 गायब, सरयू राय ने उपायुक्त से एक्शन लेने को कहा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    292 सफाईकर्मियों में 187 ड्यूटी पर, 105 गायब, सरयू राय ने उपायुक्त से एक्शन लेने को कहा

    बोले सरयू मानगो नगर निगम का पैसा हो रहा है बर्बाद
    नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से इनकार नहीं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हाल ही में गठित जनसुविधा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को मानगो में सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए वार्ड नंबर 8, 9 और 10 का निरीक्षण किया। इन्होंने वहां इस बात का निरीक्षण किया कि मानगो नगर निगम ने जिन ठेकेदारों को सफाई कार्य के लिए नियुक्त किया है, उनके कितने सफाईकर्मी वहां काम कर रहे हैं। उन्होंने पाया कि जितनी संख्या में सफाईकर्मियों को नियुक्त करने का समझौता ठेकेदारों और नगर निगम के बीच में हुआ है, उससे काफी कम संख्या में सफाईकर्मी वहां कार्यरत हैं। अधिकांश सफाईकर्मी अवकाश पर थे। यह स्थिति बीते दो साल से ही यूं ही बनी हुई है। इस कारण मानगो की सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। सरयू राय ने इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को सूचित किया और कहा कि इस पर कार्रवाई करवाएं। नगर निगम का पैसे बर्बाद हो रहा है, उसकी बंदरबांट हो रही है। इस बंदरबांट में नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

    जनसुविधा समिति के अनुसार, वार्ड नंबर 8, 9 और 10 में कुल 292 सफाईकर्मी हैं। गुरुवार को इनमें से 187 सेवा करते पाये गए जबकि 105 गैर हाजिर रहे। आंकड़ों के अनुसार, वार्ड नंबर 8 में कुल सफाईकर्मियों की नियुक्ति हुई 59 जबकि गुरुवार को मौजूद रहे मात्र 53 सफाईकर्मी। 42 सफाईकर्मी अनुपस्थित रहे। यहां तरंग एन्टरप्राइजेज के 25 में से 17 सपाईकर्मी मौजूद रहे तो जेएसआर एन्टरप्राइजेज के 30 में से 16 सपाईकर्मी मौजूद थे। इसी प्रकार प्रसाद एन्टरप्राइज के 20 में से 13 सफाईकर्मी मौजूद रहे तो पीके एंटरप्राइजेज के 20 में से मात्र 7 सपाईकर्मी ही मौजूद थे।
    वार्ड नंबर 9 में कुल 102 सफाइकर्मियों की नियुक्ति हुई है जिसमें गुरुवार को मात्र 67 मौजूद रहे और 35 अनुपस्थित रहे। इनमें साईं कृपा एन्टरप्राइजेज के 30 में से 15 सफाईकर्मी मौजूद थे तो एनएस कन्सट्रक्शन के 10 में से मात्र 3 सफाईकर्मी मौजूद रहे। सोनल एंटरप्राइजेज के 16 में से 8 सफाईकर्मी मौजूद थे तो संजय शर्मा के 15 में से मात्र 5 सफाईकर्मी ही मौजूद थे। विनय चौधरी के 16 में से 14 सफाईकर्मी मौजूद थे। अरविंद एन्टप्राइजेज के 15 में से 12 सफाईकर्मी मौजूद रहे।

    निरीक्षण दस्ते में नीरज सिंह, पप्पू सिंह, संतोष भगत, पिंटू सिंह, बिनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, चेतक सिंह, बाला प्रसाद, अजय शर्मा, अम्बिका पाण्डेय आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण हेतु समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई
    Next Article प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारी सह अंचल अधिकारी अभिनव प्रकाश ने मयूराक्षी विस्थापित प्रजाओं का पुनः बंदोबस्त जमीन की ऑनलाइन प्रविष्ठ करने की बिषय को गंभीरता से लिया हैं

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.