Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण हेतु समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई
    Breaking News झारखंड संथाल परगना

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण हेतु समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण हेतु समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    *गोड्डा: में उपायुक्त के द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारियों को जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पठन-पाठन अवधि में यादृच्छिक निरीक्षण करने के निदेश दिए गए। जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने कार्य दिवस का प्रारंभ विद्यालय निरीक्षण के साथ करें।*

    *जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक प्रतिदिन सभी संबंधित पदाधिकारी के लिए रैडम 05-05 विद्यालयों की सूची निरीक्षण से आधे घंटे पूर्व उपलब्ध कराएं ताकि विद्यालय निरीक्षण के लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर सके।*

    *निरीक्षण के उपरांत छात्रों की उपस्थिति, मध्यान भोजन की स्थिति, किचन की स्थिति, सेड की स्थिति ,मेनू के अनुसार भोजन की स्थिति आदि संबंधी सूचनाएं विहित प्रपत्र में जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक को उपलब्ध कराएंगे। समेकित प्रतिवेदन गूगल ड्राइव में अपलोड कर उपायुक्त के समक्ष प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे। गोड्डा एवं महागामा क्षेत्र में अवस्थित सभी विद्यालयों के निरीक्षण का अनुश्रवण संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा तथा जिला स्तर पर इसका अनुश्रवण उपविकास आयुक्त द्वारा किए जाएंगे।*

    *साथ ही साथ सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि ऑनलाइन उपस्थिति के बिना शिक्षकों के विपत्र अग्रसारित नहीं करेंगे तथा कोषागार पदाधिकारी ऐसे विपत्र को अनुमोदित नहीं करेंगे। सभी पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किए जाने के क्रम में फोटोग्राफ/ विडियोग्राफ कार्यालय में तिथिवार संधारित करेंगे।*

    *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मिता टोप्पो,अपर समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता मुर्मू ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत समाहर्ता श्री श्रवण राम,उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती मिथिला टुडू,जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार,क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी महागामा श्री सुभाष अनुराग एक्का संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के मानचित्र में मंदिरों के गाँव से प्रसिद्ध मलूटी में राज्यभर से जुटे लगभग 300 कबड्डी खिलाड़ियों ने की साफ सफाई
    Next Article 292 सफाईकर्मियों में 187 ड्यूटी पर, 105 गायब, सरयू राय ने उपायुक्त से एक्शन लेने को कहा

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.