Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शिंदे मंगलवार को पहुंचेंगे जमशेदपुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शिंदे मंगलवार को पहुंचेंगे जमशेदपुर

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शिंदे मंगलवार को पहुंचेंगे जमशेदपुर, एकदिवसीय प्रवास के तहत जुगसलाई विधानसभा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं पश्चिम विधानसभा की टिफिन बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, भाजपा महानगर की तैयारी हुई पूरी

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महा जनसपंर्क अभियान के तहत महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शंकर शिंदे मंगलवार को जमशेदपुर महानगर के एक दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आएंगे। इसको लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने महा जनसंपर्क अभियान के जिला टोली एवं जुगसलाई एवं पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं के संग जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत कमलपुर मंडल के ग्राम संसद भवन में आयोजित होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन एवं पश्चिम विधानसभा के कदमा मंडल अंतर्गत ब्रह्मर्षि भवन में होने वाले टिफिन बैठक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कार्यक्रम के निमित्त जानकारी ली एवं कई सुझाव दिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र के विधान पार्षद प्रोफेसर राम शिंदे एकदिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आ रहे हैं। जहां वे, जुगसलाई विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मलेन में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही, संध्याकाल में पश्चिम विधानसभा की टिफिन बैठक में हिस्सा लेंगे एवं सम्पर्क से समर्थन अभियान में कार्यकर्ताओं व आमजनों के संग संवाद करेंगे। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि प्रोफेसर राम शिंदे के आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर राम शिंदे रात्रि विश्राम जमशेदपुर परिसदन में करेंगे।

    इस दौरान महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी, सह संयोजक संजीव कुमार, सदस्य संजीव सिन्हा, मनोज राम, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला मंत्री नीलू मछुआ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटमदा में ग्राम प्रधान संघ भवन निर्माण का भूमि पूजन 19 को, विधायक ने किया स्थल निरीक्षण
    Next Article अहमदाबाद गुजरात – सौराष्ट्र, कच्छ, और दीव,नलिया, दक्षिण गुजरात पर तूफान का असर होने की प्रवल संभावना

    Related Posts

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    May 19, 2025

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    May 19, 2025

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    सड़क हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत , दो युवक गंभीर रूप से घायल

    घाघीडीह केंद्रीय कारा व घाटशिला उपकारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

    जमशेदपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में चलाया गया पैदल गश्ती अभियान, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क पर रहा मुख्य फोकस

    मऊभंडार आईसीसी प्लांट का दौरा कर डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी मेकॉन को

    दक्षिण घाघीडीह पंचायत मंडप का हुआ उद्घाटन,ग्रामीण विकास की ओर एक मजबूत कदम: संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.