Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक में जिला कमेटी घोषित, बास्को बेसरा बने अध्यक्ष
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक में जिला कमेटी घोषित, बास्को बेसरा बने अध्यक्ष

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2025Updated:January 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक में जिला कमेटी घोषित, बास्को बेसरा बने अध्यक्ष
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।सरायकेला खरसावां बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक गम्हरिया के मिरुडीह स्थित सिद्धू-कानू चौक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बास्को बेसरा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, विशिष्ट अतिथि सामाजसेवी अंकुर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अर्नेस्ट लकड़ा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा आदि शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि जोबा मांझी द्वारा एसोसिएशन के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमे बास्को बेसरा को अध्यक्ष, अमित सिंहदेव व एपील सामद को उपाध्यक्ष, हिमांशु कुमार सिंह को महासचिव, बलराम पटसानी को सहसचिव और पी.वासुदेव राव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलाव कार्यकारिणी सदस्य के रुप मे अजीत कुमार सिंह, संतोष महतो एवं अनिरुद्ध महतो को रखा गया। अपने संबोधन में सांसद ने संगठन को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए क्षेत्र के ऊर्जावान युवाओं को इस खेल से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की अपील किया जिससे झारखंड राज्य खेल के क्षेत्र में अग्रसर भूमिका निभाए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अंकुर सिंह ने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन के साथ मिलकर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, अरुण मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए जिला के अधिक से अधिक बच्चों को बॉक्सिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन अजीत सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु कुमार सिंह ने किया।
    इस मौके पर भुंडा बेसरा, दुर्गा बेसरा, पूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाज सुखलाल सोय, तौकीर खान, सूरज सोय, हरि सिंह शांडिल, कार्तिक महतो, सोना भट्टाचार्य, मंगल मांझी समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीपीआई पोटका अंचल कमेटी की बैठक संपन्न
    Next Article हाता विद्युत सब स्टेशन में चोरी पर पोटका विधायक सख्त

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    October 29, 2026

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.