Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण, बिरसानगर क्षेत्र के आदिवासी डुमरी टोला में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
    Breaking News झारखंड

    कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण, बिरसानगर क्षेत्र के आदिवासी डुमरी टोला में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण, बिरसानगर क्षेत्र के आदिवासी डुमरी टोला में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का पुनीत कार्य किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में बिरसानगर के जोन नंबर 2 स्थित आदिवासी डुमरी टोला में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य के दौरान 500 से अधिक लोगों को कंबल प्रदान कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने स्थानीय लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य हमेशा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सहायता करना है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में विशेष रूप से कंबल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। संस्था के युवा सदस्य लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से देखी गई। कंबल पाकर लोगों ने संस्था एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस दौरान बोलटू सरकार, बबलू गोप,रायमुनि टुडू, निर्मल हेंब्रम, अनूप पांडेय, तापस कर्मकार, जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मी कुमारी, सुशीला साहू, ममता भूमिज, अविनाश कुमार, सुमन दास, बापन बनर्जी, बलजीत सिंह, संतोष शांडिल समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, दीपक सिंह, रितेश दत्ता, सुभाष मुखी, गौरव कुमार व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुमरूम बस्ती और खूंटाहीह में कंबल वितरण
    Next Article सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने विशेष कैंप का किया आयोजन, सैकड़ो की संख्या में लोगों ने ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.