Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरसावां:आजाद भारत के सबसे भीषण गोलीकांड खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शहीद वेदी पहुंचे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    खरसावां:आजाद भारत के सबसे भीषण गोलीकांड खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शहीद वेदी पहुंचे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरसावां:आजाद भारत के सबसे भीषण गोलीकांड खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शहीद वेदी पहुंचे
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    खरसावां:आजाद भारत के सबसे भीषण गोलीकांड खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को शहीद वेदी पहुंचे और गोलीकांड में मारे गए शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी. मीडिया से बातचीत के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि साल की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि देकर करने से प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में इस स्थल का जीर्णोद्धार कराकर सुंदरीकरण कराया गया जो आज एक प्रेरक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है. हर साल पहली जनवरी को यहां हजारों लोग पहुंचते हैं और अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नए साल की शुरुआत करते हैं. बता दें कि उक्त स्थल पर हाट लगता था, जिससे शहीद स्थल की गरिमा धूमिल हो चुकी थी. विधायक और मुख्यमंत्री बनने के बाद अर्जुन मुंडा ने इस स्थल का सुंदरीकरण कराया जो काफी चुनौतियों भरा था. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश में 7 दोनों का राजकीय शोक घोषित होने के बाद भी जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर- पोस्टर लगे हैं इसमें कहीं ना कहीं प्रशासनिक विफलता है, जो दर्शाता है कि उन राजनीतिक दलों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति संवेदना नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जयंती के मौके पर भारत सरकार देश भर के शहीदों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने की तैयारी कर रही है. उन्होंने राज्य सरकार से इसमें सहयोग करने की अपील की है. वहीं अलग झारखंड गठन के बाद भी खरसावां गोलीकांड के शहीदों को चिन्हित नहीं किए जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब यह घटना घटी थी उस वक्त यह क्षेत्र उड़ीसा के अधीन हुआ करता था. उसके बाद बिहार का हिस्सा हुआ. इसके अभिलेख कहीं नहीं है. पूर्व की सरकारों ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई मगर अब भारत सरकार ने पहल की है. राज्य सरकार स्थानीय रिसोर्स के माध्यम से ऐसे शहीदों की सूची उपलब्ध कराए ताकि शहीदों को उचित सम्मान मिल सके. वहीं उन्होंने इसके लिए आयोग का गठन करने की सलाह दी है. इस मौके बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुविद, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशि भूषण समड, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, विजय महतो, भाजपा नेता रतन महतो, अमरेश गोस्वामी, संजय सरदार, जितेंद्र राय व अन्य मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के मेरूघाटि में साल के पहले दिन पर्यटन की उमड़ी भीड़
    Next Article खरसावां गोलीकांड की बरसी पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.