झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी ने पूर्वी सिंहभूम के राज लकड़ा सहित 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: केन्द्रीय समिति के महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के 8 प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय 26 दिसंबर 2024 को प्राप्त हुई पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के पत्रांक 218/ES/JMM/2024 में उल्लिखित साक्ष्यों और अनुशंसा के आधार पर लिया गया। महासचिव के निर्देशानुसार, इन नेताओं को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए आगामी छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
निष्कासित किए गए नेताओं में शामिल हैं श्री कालू गोराई, श्री राज लकड़ा, श्री सूरज गौड ,. श्री अमृत प्रसाद श्रीवास्तव,सोनु सिंह,दान्दु राम बेसरा,अरविन्द कुमार और बैजनाथ सोरेन
केन्द्रीय समिति द्वारा लिया गया यह कठोर निर्णय पार्टी के अनुशासन और एकजुटता को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं द्वारा पार्टी के नियमों और कार्यशैली का उल्लंघन किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
इस घटनाक्रम ने पार्टी में हलचल मचा दी है, और आगामी दिनों में इसके राजनीतिक परिणामों को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं।