Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती

    *पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया। शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के संग बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए। इस दौरान पूर्णिमा साहू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया।

    मौके पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा ने झारखंड की संस्कृति, जल- जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में जनजातीय समाज के गौरवमयी और संघर्षमयी इतिहास को सम्मान मिला है। वहीं, झारखंड राज्य के 24वें स्थापना दिवस पर पूर्णिमा साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड राज्य की दशकों पुरानी माँग को पवित्र दिवस बिरसा मुंडा की जयंती पर पूर्ण किया। कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के झारखंड को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान को समर्पित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कल्याणी शरण, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, उर्मिला देवी, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, शैलेश गुप्ता, ममता भूमिज, रंजू झा, शशि यादव, प्रेमचंद भगत, मिथिलेश साव समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलव और लैंड जिहाद पर आदिवासी समाज को जागरूक करने का मोर्चा ने लिया संकल्प
    Next Article दीयों की जगमगाहट से श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर का दृश्य हुआ अलौकिक

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.