आज 2 जून 2023 को करमाटांड़ विद्यासागर प्रखंड के प्रखंड सभागार में सहायक अध्यापकों के सेवा संपुष्टि ,सेवा सत्यापन को लेकर प्रखंड प्रमुख श्री छोटेलाल कोल की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें मुख्य रुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अजहर हसेन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री सुखदेव जी क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जामताड़ा बी आर पी ओ श्री नंदलाल सोरेन एवं एकीकृत मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष श्री नीलांबर मंडल उपस्थित थे।
प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार की बैठक संपन्न हुई ।जिसमें करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत कोटी (6-8) के सहायक अध्यापकों के विचार विमर्श के उपरांत सहायक अध्यापकों की सेवा संपुष्टि की गई।इससे अब संबंधित सहायक अध्यापकों के मानदेय में 4% की बढ़ोतरी जनवरी 2023 से की जाएगी ।बैठक में बीपीओ श्रीमती सावित्री किस्कु लेखापाल ननी गोपाल मंडल बी आर पी गोवर्धन मंडल के अलावे सहायक अध्यापकों में जिला मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह दिलीप झा आशीष कुमार दामोदर पंडित सुरेश मंडल तनवीर आलम कमल भंडारी शमशुल हक यादी मौजूद थे।