नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगोपाल जेना
चाईबासा:प्रतिबंधित भा०क०पा०( माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,
अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता
सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक
में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60
BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल
गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में दिनांक 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत
ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा,
बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा,
तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।
अभियान के दौरान आज दिनांक 12.01.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका और बगान
गुलगुलदा के बीच में जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से
नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 06 (छः ) तीर I.ED बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से
उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।
संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।