Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा नाम निर्देशन से संबंधित बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा नाम निर्देशन से संबंधित बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा नाम निर्देशन से संबंधित बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    गोड्डा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर “नाम निर्देशन”की समीक्षा की गई।*

    *उक्त बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दिया गया है। आगामी 20 नवंबर को जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा 16 पोड़ैयाहाट , 17 गोड्डा, 18 महागामा क्षेत्र में मतदान होना है। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। जिसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा नाम-निर्देशन (नामांकन) का कार्य शुरू होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी गई है।*

    *भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप नाम-निर्देशन का कार्य पूरा हो। इसको लेकर सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन कोषांग गठित किया गया है।*

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने आरओ बुक में अंकित नामांकन प्रक्रिया के निर्देशों/एक्ट से क्रमवार अवगत करवाया। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम, फार्म वन, अधिसूचना की जानकारी सभी आंगनबाड़ी केंद्रों/पंचायत भवन/ प्रखंड – अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय आदि में चस्पा करने, एनआइए एक्ट के तहत घोषित अवकाश, नाजिर द्वारा नामांकन प्रपत्र को अभ्यर्थी से आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क प्राप्त कर उपलब्ध कराने, फार्म भरने के दौरान चेकलिस्ट, नामांकन प्रपत्र प्राप्त करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, प्रस्तावकों की संख्या, आरओ कक्ष में अभ्यर्थी समेत एक साथ कितने प्रस्तावकों का प्रवेश (मान्यता प्राप्त पार्टियों/अन रजिस्टर्ड पार्टियों/निर्दलीय), अभ्यर्थियों से नो ड्यू सर्टिफिकेट (आवास किराया, पानी विपत्र, बिजली विपत्र, टेलीफोन विपत्र आदि), अभ्यर्थियों द्वारा शपथ लेने, फोटो आदि के संबंध में जानकारी दी गई।*

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी (आरओ), सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) एवं नामांकन कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को पूरी प्रक्रिया में कहीं कोई चूक नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा गया कोई भी कार्य/निर्णय अपने मन से नहीं करना है। आरओ हैंड बुक में अंकित निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना है। उन्होंने सभी को आरओ बुक का गंभीरता से अध्ययन करने के निर्देश दिए गए।*

    *बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा श्री अनिमेष नैथानी , अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी ,महागामा श्री आलोक वरण केसरी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता ,गोड्डा श्री रितेश जयसवाल,उपनिर्वाचन* *पदाधिकारी , गोड्डा श्री पंकज कुमार, संबंधित प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजदूगी में किया ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन, विधानसभावार आवंटित किए गए ईवीएम
    Next Article स्विप कार्यक्रम के तहत प्रखंड के बीएलओ एवं सरकारी कर्मियों को स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान करने की दिलाई गई शपथ

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.