विधानसभाध्यक्ष ने झामुमो के जुझारू कार्यकर्ता का जाना कुशलक्षेम
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताडा: विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत अम्बा ग्राम निवासी व झामुमो के जुझारू कार्यकर्ता मुकुंद मुरारी विगत कई दिनों से वर्धमान स्थित लाइफ गॉर्ड अस्पताल में ईलाजरत है।सूचना मिलने के उपरांत नाला क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रवीन्द्र नाथ महतो ने अस्पताल जाकर उनका कुशल क्षेम जाना और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की।