Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखी क्षमतावर्धन सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखी क्षमतावर्धन सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखी क्षमतावर्धन सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखी क्षमतावर्धन सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड डॉ इरफान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा किया गया विधिवत शुभारंभ*_

    आज दिनांक 07.10.2024 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से जलसहियाओं का एक दिवसीय उन्मुखी क्षमतावर्धन सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा किया गया। वहीं इससे पूर्व माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त के आगमन पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

    _*जल सहिया दीदी द्वारा बनायी गयी विशेष पहचान से ना केवल आपका सम्मान बढ़ा है बल्कि राज्य का भी सम्मान बढ़ा है – माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी*_

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत राज्य स्तर पर दो प्रमुख योजना यथा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का संचालन किया जा रहा है। जल एवं स्वच्छता से संबंधित सुविधाओं को ग्राम स्तर पर पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर जल सहियाओं का चयन वर्ष 2010 में किया गया था। जल सहियाओं के द्वारा लगातार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा निर्गत सभी आदेशों/कार्यक्रमों में अपनी भूमिका को निभाने का कार्य किया जा रहा है। आज जामताड़ा जिला की जल सहियाओं ने न केवल महिला होने के नाते अपने परिवार, घर की जिम्मेवारियों को निभाने का कार्य किया है, बल्कि ग्राम स्तर, जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ जिला/राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक विशेष पहचान स्थापित करने का कार्य किया है। आप सभी जल सहिया दीदी द्वारा बनायी गयी विशेष पहचान से ना केवल आपका सम्मान बढ़ा है बल्कि राज्य का भी सम्मान बढ़ाने का गौरव आपने किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की सोच का ही यह परिणाम है कि आज जिला की सभी जल सहियाओं को सम्मान के रूप में सभी जल सहियाओं को माह सितम्बर, 2024 से प्रतिमाह 2000 रूपये का मानदेय सीधे रूप से उनके खातों में दिये जाने, सभी जल सहियाओं को जल एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों को विभाग के पोर्टल पर इन्ट्री हेतु मोबाईल का क्रय हेतु 12000 रूपये एवं सभी जल सहियाओं को प्रति वर्ष 2 अदद साड़ी की व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि आइये एक नयी सोच और नई उमंग के साथ पेयजल एवं स्वच्छता का मान सम्मान बढ़ाएं।

    _*आप सभी सहियाओं का स्वच्छता में काफी योगदान है – उपायुक्त*_

    वहीं उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि आप सभी सहियाओं का स्वच्छता में काफी योगदान है, आप लोगों के प्रयास से प्रत्येक गांव में स्वच्छता पर चर्चा, विद्यालय स्तर स्वच्छता दिवस एवं आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालय स्तर पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर चर्चा से जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है, जो एक बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने विभिन्न सहियाओ को एंड्रॉयड मोबाइल दिए जाने पर उसका विभागीय कार्य हेतु सकारात्मक उपयोग करने एवं सभी सहियाओं को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि जल एवं स्वच्छता से संबंधित जो भी कार्य हैं उसे ससमय पूरा करो।

    *आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त के द्वारा 04 जल सहियाओं के बीच 12000 रुपए का डेमो चेक एंड्रॉयड स्मार्टफोन हेतु दिया गया, वहीं इसके अलावा 13 जल सहियाओं के बीच 1-1 जोड़ी साड़ी का वितरण किया गया।*

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जिला समन्वय एसबीएम जी श्री अनुज कुमार के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी में आलिया ड्रग स्टोर का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन
    Next Article दुर्गा पूजा के दौरान हेलमेट चेकिंग पर रोक लगाए जिला प्रशासन, लोगों को हो रही है परेशानी – डा. अजय कुमार

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.