गोड्डा के अपर समाहर्ता के असामयिक निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
गोड्डा: समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता ,गोड्डा श्री विनय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा सहित समाहरणालय के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सथ ही साथ इस घटना पर दुःख प्रकट किया गया। शोक सभा में पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा नम आंखों से उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया गया। 2004 बैच के झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित श्री विनय कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के थे।*
*जिन्होंने साहिबगंज जिले से स्थानांतरण के पश्चात गोड्डा जिला जिला में अपना योगदान 16 3.2024 को दिया।*
*जिले में इलेक्शन के दौरान विभिन्न विभागों में वरीय पदाधिकारियों के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन इन्होंने सफलतापूर्वक किया।*
*मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री आलोक वरण केसरी, जिला नजारत उपसमाहर्ता ,गोड्डा श्री श्रवण राम, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,गोड्डा श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला योजना पदाधिकारी, गोड्डा फैजान सरवर, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारीएवं अंचलाधिकारी सहित समाहरणालय संवर्ग के कर्मीगण मौजूद थे।