सीपीआई ने नाला विधानसभा के दर्जनों गांवों में निकाला जन विश्वास यात्रा
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: जैसे-जैसे झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार करने का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।सभी पार्टी एक से एक बढ़कर यात्राएं कर रहे हैं और जनता से जुड़ रहे हैं । जनता को अपने पाले में साधने की कोशिश भी कर रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा कर रही हैं ,झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला सम्मान यात्रा कर रही हैं तो अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भी पीछे कहां हटने वाली थी। अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जन विश्वास यात्रा करने में लगे हैं ।इसी के तहत जामताड़ा जिला के नाला विधानसभा के कई गांव में 25 सितंबर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज यानी के शुक्रवार को जन विश्वास यात्रा जामदाही पंचायत , खामारबाद पंचायत ,महुलबोना पंचायत के सभी गांवों में चलाया गया। मौके पर कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने कहा कि जन विश्वास यात्रा के माध्यम से नाला विधानसभा में लोगों की बहुत सारी समस्याएं प्राप्त हो रही है,जिस समस्याओं का समाधान लगातार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी करते आ रही है आगे भी लोगों की समस्याओं का समाधान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही करेगी।