रवनित सिंह बिट्टू का पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था जो हाथ से छूटकर नीचे चला गया : आनंद बिहारी दुबे
*जिला कांग्रेस कमेटी सिखों के अपमान के विषय को एकदम सिरे से नकार दिया*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि विगत सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर साकची गोलचक्कर पर पुतला दहन कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए पुतला दहन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया। जिसमें रवनित सिंह बिट्टू का पोस्टर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था। जो हाथ से छूटकर नीचे चला गया। जिसे उठाकर पुतला दहन संपन्न किया गया। इस दौरान जमशेदपुर के एक बुद्धिजीवी ने इस मुद्दे को सिखों का अपमान बता रहे हैं। जो कि सरासर गलत है और जिला कांग्रेस कमेटी सिखों के अपमान के विषय को एकदम सिरे से नकार दिया है। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष में जितना मान और सम्मान सिख समुदाय के नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने दिया है। उतना शायद ही किसी ने दिया होगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही है। जिसने देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर ज्ञानी जैल सिंह को बैठा कर सिख समाज का मान बढ़ाया।
इस प्रकार देश के गृह मंत्री के पद पर सरदार बूटा सिंह को बैठा कर मान बढ़ाया। इसी प्रकार देश के प्रधानमंत्री के सबसे गरिमा में पद पर सरदार डाॅ मनमोहन सिंह को लगातार दो बार प्रधानमंत्री के गद्दी पर बैठा कर देश का गौरव और सिख समाज का गौरव को बढाया
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री सरदार परविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह मल्ली, जिला महामंत्री गुरदीप सिंह, सरदार रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, जिला कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र सिन्हा, जिला युवा महामंत्री सन्नी सिंह उपस्थित रहे।