टिकट की दावेदारी शुरू जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लिए विजय खान और रघुनाथ पांडे ने दिया आवेदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 2024 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के छः विधान सभावार कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जमा लिया गया। 48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से आवेदन पत्र जमा करने वाले नेताओं में प्रदेश महामंत्री बिजय कुमार खां, जुस्को युनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पाण्डेय इंटक नेता ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी को सौंपा।
कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि अगामी 23 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा लिया जाएगा। जिसे जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को आवेदन पत्रों को अनुशंसा कर सौंपेंगे।