उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा के द्वारा आज विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में चौकीदार सीधी नियुक्ति हेतु दिनांक 27 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षाफल का आरक्षण कोटिवार 1:3 की संख्या में शारीरिक जांच (दौड़) एवं शारीरिक माप हेतु अभ्यर्थियों के चयन सूची किया गया जारी
*_शारीरिक जांच (दौड़) एवं शारीरिक माप हेतु विभिन्न कोटिवार कुल 1193 अभ्यर्थियों का हुआ चयन_*
_*दिनांक 13 से 16 मई 2025 के बीच आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा (संभावित) में शारीरिक जांच (दौड़) एवं शारीरिक माप परीक्षा होगा आयोजित*_
राष्ट्र संवाद सं
आज दिनांक 05.05.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में चौकीदार सीधी नियुक्ति हेतु दिनांक 27 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षाफल का आरक्षण कोटिवार 1:3 की संख्या में शारीरिक जांच (दौड़) एवं शारीरिक माप हेतु अभ्यर्थियों के चयन सूची जारी कर दिया गया है। जिसमें विभिन्न कोटिवार कुल 1193 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच हेतु चयनित किया गया है। उपायुक्त ने विभिन्न कोटिवार कट ऑफ मार्क्स के अलावा चयनित अभ्यर्थियों की संख्या को बताया। उन्होंने कहा कि यह एनआईसी जामताड़ा के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
_*शारीरिक जांच परीक्षा हेतु विभिन्न कोटिवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या*_
I) UR – 555
II) ST – 525 (PVTG Included)
III) EWS – 69
IV) SPORTS – 03
V) PH – Blind – 12, Deaf – 14, Locomotory – 12, Autism – 03
_*Total 1193*_
_*Cut off Marks की विवरणी*_
UR (M/F) – 42
ST (M/F) – ST – 35, ST/PVTG – 27
EWS (M/F) – 19
SPORTS (UR) – 32
SPORTS (ST) – क्षैतिज आरक्षण के लिए आवश्यक रिक्तियों की संख्या अनुपलब्ध
SPORTS (EWS) – क्षैतिज आरक्षण के लिए आवश्यक रिक्तियों की संख्या अनुपलब्ध
PH (Visual/Blind) – 27
PH (Hearing) – 37
PH (Loco Motor/Physical) – 31
PH (Autism/Mental & Multiple Disability) – 21
_*जिला अंतर्गत प्रकाशित विज्ञापन के अनुरूप लिखित परीक्षा में उनके कुल प्राप्तांक के आधार पर श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या के करीब तीन गुणा अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच हेतु चयन किया गया है – उपायुक्त*_
वहीं उपायुक्त ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि चौकीदार नियुक्ति हेतु जिला अंतर्गत प्रकाशित विज्ञापन के अनुरूप लिखित परीक्षा में उनके कुल प्राप्तांक के आधार पर श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या के करीब तीन गुणा अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच हेतु चयन किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रेणी में पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी नहीं रहने के कारण उक्त श्रेणी में तीन गुणा अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया जा सका है। इसके अलावा बताया कि यूआर (UR) श्रेणी में कट ऑफ मार्क्स में एक समान संख्या अधिक होने के कारण 144 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया। अतः UR कैटेगरी में कुल 555 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण की संख्या सम्मिलित है।
ST कैटेगरी में आदिम जनजाति सम्मिलित है। उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए 06 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को पीवीटीजी कैटेगरी में सम्मिलित किया गया। अतः ST कैटेगरी में 525 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण की संख्या सम्मिलित है।
EWS कैटेगरी में न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स से ऊपर मात्र 69 अभ्यर्थी हैं जिन्हें EWS कैटेगरी में शारीरिक जांच परीक्षा हेतु चयन किया गया, जिनमें से 05 महिलाएं सम्मिलित है।
खेल कूद कोटा में 03 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। जिन्हें शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया।
दिव्यांग कैटेगरी में 41 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया गया। ऑटिज्म एंड मल्टीपल डिसएबिलिटीज में 03 अभ्यर्थीयों को ही योग्य पाए गए हैं। जिन्हें शारीरिक जांच परीक्षा के लिए
चयन किया गया।
_*विभिन्न बिंदुओं पर दी गई जानकारी*_
क्षैतिज आरक्षण के अन्तर्गत महिला, खेल कूद कोटा एवं निःशक्त श्रेणी से संबंधित आरक्षण विज्ञापन के शर्तों के आलोक में उपलब्धता के आधार पर प्रदान किया गया है। PVTG (आदिम जनजाति) कोटि के अभ्यर्थियों के लिए 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के आलोक में कुल-03 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जाना है, जबकि अनुसूचित जनजाति के अन्तर्गत कुल-03 PVTG (आदिम जनजाति) स्वतः शारीरिक जाँच परीक्षा हेतु चयनित हुए है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखण्ड, राँची का संकल्प सं0-5555, दिनांक-28.06.2016 के कंडिका 04 (ii) के आलोक में ST/PVTG (आदिम जनजाति) के 06 अभ्यर्थियों का चयन अनुसूचित जनजाति कोटी के Cut of Marks 35 से नीचे 34-27 प्राप्तांक वाले का शारीरिक जाँच परीक्षा हेतु चयन किया गया।
इसके अलावा बताया गया कि शारीरिक जाँच (दौड़) एवं माप हेतु लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों की सूची किसी भी स्तर पर किसी भी समय कोई विशेष त्रुटि / नियमानुसार पात्रता नहीं रहने का मामला संज्ञान में आने पर अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता रद्द / संशोधित करने का सर्वाधिकार नियुक्ति / चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा।
_*13 से होगी शारीरिक जांच परीक्षा*_
वहीं शारीरिक जाँच परीक्षा के पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शारीरिक जांच परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जो आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा (संभवतः) में दिनांक 13 से 16 मई 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए इसे प्रातः में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए हमारी टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
_*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री पंकज कुमार रवि सहित विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

