बिरसानगर जोन नंबर 5 में चला युवा कांग्रेस का हर घर खटा-खट जनसंपर्क अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गुरूवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में बिरसानगर जोन नंबर 5 के विभिन्न क्षेत्रों में हर घर खटा-खट मुहिम के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। साथ ही क्षेत्रीय सभा कर झारखंड गठबंधन सरकार के विकास कार्यों को बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश से आए पूर्वी विधानसभा के प्रभारी अमन सिदकी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि इंडिया गठबंधन के 5 साल के कार्यकाल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों के बीच में घर-घर जाकर बताया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से अनुरोध किया जा रहा हैं पुनः झारखंड में कांग्रेस और झामुमो का संयुक्त सरकार फिर से बनाने में सहयोग करें। हेंमत सरकार का जनहित में कार्य लगातार जारी रहेगा। युवा काग्रेस नेता राकेश साहू ने आगे कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष के पास मुद्दे नहीं हैं। वे जबरन भावनात्मक विषयों को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें मौका नहीं देना है। मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू, महिला प्रदेश सचिव मीना नाग, डॉ अजय कुमार फैंस क्लब के जिला उपाध्यक्ष सुनील दास, पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, विजय मंडल मिथुन कुमार, मनसा डे, विवेक कुमार एवं प्रखड के पदाधिकारी गण मौजूद थे।
बिरसानगर जोन नंबर 5 में चला युवा कांग्रेस का हर घर खटा-खट जनसंपर्क अभियान
Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी में दूसरी बार जिला प्रवक्ता बने प्रेम झा, शीर्ष नेतृत्व के संग जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का जताया आभार
Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस