Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन राज्य स्तरीय निर्णय के आलोक में खाद्य आपूर्ति विभाग….
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन राज्य स्तरीय निर्णय के आलोक में खाद्य आपूर्ति विभाग….

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन राज्य स्तरीय निर्णय के आलोक में खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार द्वारा 25000 जन वितरण विक्रेताओं पर कई कई तरह के हो रहे मानसिक प्रताड़ना एवं शोषण के विरोध में आक्रोशित होकर जन आंदोलन के साथ जन विक्रेताओं को सड़कों में उतारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।इस संबंध में फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद भैया एवम मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्यसामिति सदस्य देव कुमार साव ने संयुक्त बयान दे कर बताया कि-
    सरकार के खजाने में कमी नहीं रहने के बावजूद बिक्रेताओं को न तो पर्याप्त कमीशन दिया जा रहा,न ही मानदेय की स्वीकृति ही दी जा रही ,
    इतना ही नहीं बिक्रेताओं के दस से चौदह माह पुर्व से बकाये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कमीशन मद के लगभग सौ करोड़ रूपये ,वापस लिए गये खाली जूट बोरियों के मद में पांच करोड़ रूपये से अधिक की राशि का भुगतान नहीं किये जाने के कारण राज्य के 25000 बिक्रेताओं के घर भुखमरी की नौबत आ गई है,
    लाभार्थियों को भुख से बचाने में लगे बिक्रेताओं के परिजन स्वयं भुखमरी के शिकार होने लगे हैं,
    माननीय मुख्यमंत्री और खाद्ध आपूर्ति मंत्री के समक्ष लगातार गुहार करने के बावजूद भी सरकार कान में तेल डालकर बैठी हुई है,
    राशन डीलर जिन्होंने कोरोना जैसे त्रासदी में भी अपनी जान पर खेलकर राज्य के लगभग 70 लाख लाभार्थियों की सेवा को अनवरत जारी रखा है -आज सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण स्वयं आर्थिक संकट झेलते हुए भुखमरी के कागार पर आ गये हैं,
    सर्वर की दयनीय स्थिति के बीच बितरण प्रतिशत पूरा करने के बिभागीय दबाव और उन्हें तरह तरह से परेशान करते रहने के कारण बिक्रेताओं में आक्रोश है,
    अनुकंपा के नियमों में बदलाव कर देने के कारण उनके आश्रितों से रोजगार छीना जा रहा है ,सैंकड़ों ऐसे बिक्रेताओं के परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन गई है,
    खासकर अनुकंपा के नियम को बदलाव करने के कारण एसोसिएशन एवं जन वितरण विक्रेता राज्य सरकार के प्रति काफी आक्रोश है आंदोलित है जिसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
    एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गये निर्णय के पश्चात इन समस्याओं के समाधान हेतु बिभाग के अपर सचिव महोदय से मिलकर सभी बिंदुओं के समाधान हेतु आग्रह किया गया है ,
    साथ ही आगाह किया गया है कि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होने,बकाये कमीशन का भुगतान नहीं किये जाने की स्थिति में हम आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे,
    प्रदेश कमिटि ने निर्णय लिया है कि अगर 31 मई ,2023 तक सरकार कोई निर्णय नहीं लेती ,तो 05/06/2023 ,सोमवार ,को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 11 बजे से 04 बजे तक एक साथ धरना और प्रदर्शन कर जिला उपायुक्तों के माध्यम से राज्य के महामहिम राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा,
    यह भी निर्णय लिया गया है, कि इसके बावजूद भी अगर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो आगामी बिधान सभा सत्र के दौरान राज्य के 25000 बिक्रेता और उतने ही उनके सहायक एक साथ “” बिधान सभा का घेराव और प्रदर्शन”” करने को मजबूर हो जाऐंगे। साथ ही उपस्थित जिला सचिव अनिल कुमार गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष शिरोमणि जाधव ,प्रदेश कार्यसमिति नरेश कुमार जैन थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला पीडब्ल्यूडी परिसर में आजसू पार्टी के द्वारा समीक्षात्मक बैठक किया गया
    Next Article मातृ दिवस के उपलक्ष जमशेदपुर में साइकिल रैली

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.