झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड के राज खरसावां में आज प्रातः काल हुई रेल दुर्घटना जिसमें 2 यात्रियों के मरने की पुष्टि हुई है और 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। अपुष्ट सूचना के अनुसार छह लोगों की मृत्यु और 18 लोगों के घायल होने की खबर है। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने इस रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की तथा घायलों के बेहतर इलाज की अपेक्षा की। उन्होंने इस रेल दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 20-20 लाख का मुआवजा और घायलों को 5-5 लाख का मुआवजा देने की रेल मंत्रालय से मांग की।
कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने आगे कहा कि यह बड़ी चिंता का विषय है कि वर्तमान केंद्र सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रेल मंत्री बनने के बाद सिर्फ जुलाई के एक महीने में पूरे देश में 07 रेल दुर्घटनाएं हो चुकी है जो क्रमशः इस प्रकार है-पहली रेलदुर्घटना 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई ,दूसरी रेल दुर्घटना 19 जुलाई को गुजरात के वलसाड में हुई , तीसरी रेल दुर्घटना 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुई, चौथी रेल दुर्घटना 21 जुलाई को राजस्थान के अलवर में हुई , पांचवी रेल दुर्घटना 21 जुलाई को ही बंगाल में हुई ,छठी रेल दुर्घटना 29 जुलाई को बिहार में हुई सातवीं रेल दुर्घटना 30 जुलाई को आज झारखंड के राज खरसावां में हुई। यह रेल मंत्री के निकम्मे पन और रेल मंत्रालय के कुप्रबंधन का प्रत्यक्ष सबूत है। अब तो बहुत हो गया आखिर रेल मंत्री इस्तीफा कब देंगे। ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जब रेल मंत्री थे तब सिर्फ एक रेल दुर्घटना हुई थी और उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। और आज बेशर्मी की हद है कि एक ही महीने में लगातार साथ रेल दुर्घटनाएं होने के बावजूद रेल मंत्री इस्तीफा देने का नाम नहीं ले रहे हैं। रेल मंत्री जी प्रत्येक व्यक्ति की मौत मायने रखती है उनके मरने के बाद पूरा एक परिवार असहाय हो जाता है और उजड़ जाता। लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं से तो ऐसा लगता है कि अब प्रत्येक व्यक्ति को रेल में बैठने से पहले अपना जीवन बीमा करा लेना होगा। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अश्विनी वैष्णव से तुरंत रेल मंत्री के पद से इस्तीफे की मांग की है। घायलों के बेहतर इलाज की तत्काल व्यवस्था करवाने का आदेश देने के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।
उन्होंने इस रेल दुर्घटना की एनआई ए से जांच कराने की मांग की है।