Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन

    News DeskBy News DeskMay 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • वरीय पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, समाचार जगत के वरीय व युवा साथी रहे मौजूद
    • इन्सान की बुद्धिमता को एआई मात नहीं दे सकता : श्री किशोर कौशल, वरीय पुलिस अधीक्षक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में “प्रेस स्वतंत्रता पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव” विषय पर आयोजित परिचर्चा में अतिथियों एवं पत्रकार साथियों ने अपने विचार रखे। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंसान की बुद्धिमत्ता को कभी भी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसिया) कृत्रिम बुद्धिमत्ता मात नहीं दे सकता है। कहा कि इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया न्यूज और व्यूज (ओपिनियन) देता है। इसका विकल्प एआई नहीं हो सकता लेकिन इसकी मदद से डेटा एवं यथार्थ का उपयोग कर बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। क्योंकि एआई की उपयोग की अपनी सीमा है और वह बनी रहनी चाहिए। सोच समझकर इसका उपयोग करने की जरूरत है। पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि बचपन में कल्पना करते थे, कार्टून देखते थे कि मशीन सारा काम कर देगी और आज रोबोट काम कर रहा है और वास्तविकता सामने है। लेकिन इस मानव मस्तिष्क का अतिक्रमण करने नहीं दिया जाना चाहिए।

    जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानंद उरांव ने कहा कि सोच समझ कर एआई का उपयोग करना है वरना इसका दुष्परिणाम होगा। एआई हमारे काम को भले ही आसान कर रहा है, लेकिन सचेत रहने की जरूरत है।

    झारखंड के सभी जनजातीय समाज की कला संस्कृति विरासत का दस्तावेजीकरण कर रहे श्री पंचानन सोरेन के अनुसार एआई के मार्फत पूरा विश्व यहां की सभ्यता संस्कृति से अवगत होगा। इस परिचर्चा का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव श्री विकास कुमार श्रीवास्तव ने किया तथा इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष श्री संजीव भारद्वाज तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व महासचिव श्री गुलाब प्रसाद सिंह ने दिया।

    इस मौके पर कई पत्रकारों ने भी अपने विचारों को साझा किया।

    कार्यक्रम में पत्रकार श्री दशमत सोरेन द्वारा लिखी पुस्तक कविता संग्रह पूर्णिमा की शाम का विमोचन किया गया। वहीं प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के प्रथम महासचिव सह वरिष्ठ पत्रकार श्री सिद्धनाथ दुबे और श्री मनीष सिन्हा के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

    कार्यकर्म में जनसपर्क विभाग से सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह, श्री भवेश शर्मा, श्री गौरव कुमार, चन्दन, वरिष्ठ पत्रकार बी श्रीनिवास, श्री बीके ओझा, श्री बृजेश सिंह, श्री कुलविंदर सिंह, क्लब के उपाध्यक्ष श्री सुमित झा, सह सचिव श्री अमित तिवारी, श्री अमिताभ वर्मा, श्री अभिषेक पीयूष, श्री वेद प्रकाश गुप्ता, श्री प्रमोद झा, श्री जितेंद्र कुमार, श्री निखिल सिन्हा, श्री चंद्रशेखर, श्री सुनील आनंद, श्री मिथिलेश चौबे, श्री संजीव सिंह, श्री निर्मल प्रसाद, आकाश, सानू व अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया
    Next Article यूनियन अध्यक्ष के स्वागत का सिलसिला है जारी

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.