जमशेदपुर
हर साल की तरह इस साल भी पप्पू सरदार माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाने जा रहा है। लेकिन इस बार वह सब नही होगा जो साल 1996 से होता आया है। पप्पू मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 56 वा जन्मदिन इस बार अनोखे अंदाज में भक्तिमय माहौल में मनाएगा। साकची स्थित मनोहर चाट दुकान में 14 मई रविवार की रात और 15 मई सोमवार को दिन भर जन्मदिन का कार्यक्रम होगा। इस संबंध में शुक्रवार को माधुरी प्रशंसक पप्पू सरदार ने बताया कि उनकी बड़ी बहन माधुरी दीक्षित की माताजी स्नेहलत्ता का निधन 12 मार्च को हो गया था जिस कारण इस साल जन्मदिन का केक नहीं काटा जायेगा। रविवार की रात माधुरी की लंबी उम्र के लिए हवन के साथ पूजा की गयी। भक्तिमय राधे-राधे कार्यक्रम के लिए वृन्दावन और पश्चिम बंगाल के मायापुर से कलाकारों की टीम आ रही हैं। रविवार की रात 10.30 बजे से भक्तिमय राधे-राधे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस दौरान माधुरी दीक्षित के फिल्मी गाने भी नहीं बजेंगे।