Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का तीव्र गति से होगा निदान,शिक्षा मंत्री ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का तीव्र गति से होगा निदान,शिक्षा मंत्री ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का तीव्र गति से होगा निदान,शिक्षा मंत्री ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन

    मुसाबनी-वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मंडल के नेता रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सभी घटक के नेताओं एवं प्रतिनिधियों ने अलग-अलग पुष्प कुछ देकर नए शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष मंडल के नेता रघुनाथ सिंह ने बताया कि मोर्चा की ओर से पूरे राज्य भर के शिक्षकों ने मिलकर शिक्षा मंत्री का स्वागत किया एवं अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। वित्त रहित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं में अनुदान की राशि चौगुना करने के प्रस्ताव को कैबिनेट भेजने, इंटरमीडिएट के नामांकन में सीट बढ़ाये जाने, बिहार में नियोजित शिक्षकों के सरकारी कर्मी के दर्जा देने के तर्ज पर झारखंड के 7 से 8 हज़ार अनुदानित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, उड़ीसा के तर्ज पर घाटा अनुदान देने, एसपीटी एक्ट एवं सीएनटी एक्ट में भूमि के शर्त में छुट देने के संलेख को मंत्री परिषद में भेजने,वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22 ,2022 -23 और 2023- 24 में जिन स्कूलों एवं इंटर कॉलेज के अनुदान लंबित है, उसे अविलंब अनुदान देने,वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुदान की जो 27 प्रतिशत राशि बाकी है।इसका जल्द भुगतान किए जाने सहित अन्य मांगों पर मंत्री के साथ चर्चा की गई
    । मोर्चा के नेताओं के मांगों पर विचार करते हुए मंत्री बैद्यनाथ राम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ गया है इन कम समय में वित्त रहित शिक्षकों के अधिकांश समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का वे प्रयास करेंगे ताकि वित्त रहित शिक्षकों को राहत मिल सके ।जुलाई के अंतिम सप्ताह में मोर्चा की ओर से आयोजित महाअधिवेशन में भी उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा के नेता रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, अरबिंद सिंह, फजलुल कादरी अहमद, कुंदन कुमार सिंह, गणेश महतो,मनीष कुमार, संजय कुमार, देवनाथ सिंह, अनिल तिवारी, बिरसौ उराव,नरोत्तम सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को आचार संहिता उलंघन के मामले में पुनः लेनी पड़ी आज जमानत
    Next Article आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा के 2 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया एवं 50 फलदार पौधे का वितरण

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.