Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका जिला परिषद, सभागार में हितधारकों की भागीदारी और सह डिजाइनिंग नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया
    Breaking News झारखंड

    दुमका जिला परिषद, सभागार में हितधारकों की भागीदारी और सह डिजाइनिंग नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका जिला परिषद, सभागार में हितधारकों की भागीदारी और सह डिजाइनिंग नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया

    दुमका: झारखण्ड राज्य अन्तर्गत दुमका में कल दिनांक 03 जुलाई को जिला परिषद, सभागार में हितधारकों की भागीदारी और सह डिजाइनिंग नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन आईआईटी रुड़की और जेएनयू नई दिल्ली के द्वारा किया गया जिसका संचालन प्रोफेसर सोना झरिया मिंज एवं डॉ हर्षित लकड़ा द्वारा किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन समारोह में दुमका जिला परिषद,अध्यक्षा जॉयस बेसरा बतौर मुख्य अतिथि अभिजित सिन्हा, डीडीसी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस कार्यशाला का उद्घाटन पर्यावरण से प्रेरित होकर पौधों में पानी डालकर किया गया जिसमें लहांती एनजीओ की सचिव बिटिया मुर्मू भी शामिल थी।

    उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, अभिजित सिन्हा ने जलवायु परिवर्तन के गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कार्यशाला की सराहना की और इससे संबंधित मुद्दों को अपने अगले जिला स्तरीय बैठक में नीति निर्माण के नजरिये से रखने का फैसला लिया। वहीं आदरणीय जॉयस बेसरा ने भी जलवायु परिवर्तन संबंधित अनुभवों को साझा किया। उनके द्वारा कहा गया कि जलवायु परिवर्तन से प्रकृति में बदलाव के कारण आदिवासी जो मूलतः कृषक है, की आजीविका पर बहुत अधिक प्रभाव हुआ है। इस प्रकार से इस विषय पर चर्चा हर गाँव में होनी चाहिए ताकि स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत हो सकें। इस कार्यशाला को पहली बार 01 जुन को जामा प्रखण्ड के चिगलपहाड़ी गाँव में आयोजन किया गया जिसमें गाँव के मोड़े होड़ (पंच) के साथ पंचायत के मुखिया बिमला किस्कु सहित 70 से ज्यादा निवासी मौजूद हुए थे।

    कार्यशाला का अंत समस्याओं के स्थानीय हल के लिए भविष्य की रणनीति के सुझावों के साथ हुई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखण्ड परिसर स्थित कृषि तकनिकी सूचना केंद्र में किसान एवं कृषक मित्रों के साथ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
    Next Article उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किये गये ‘सम्पूर्णता अभियान’ का शुभारंभ किया गया

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.