आज दिनांक 24/06/24 को प्रखंड सभागार कुंडहित में प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष श्री जयस्वर मुर्मू के अध्यक्षता में 20 सूत्री की बैठक आहूत की गई। जिसमें विभाग बार विभागीय कार्य का समीक्षा की गई। इस अवसर पर राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, विजली विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा विभाग, 15 वीं वित्त विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं JSLPS आदि के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई, जिसका बारी बारी से 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्री मनोरंजन सिंह, सदस्या पूर्णिमा धर एवं अन्य सदस्यों द्वारा प्रश्न पूछ कर संभावित सुझाव दिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो0 जमाले राजा एवं अंचल अधिकारी श्री अमित किस्कू सर के द्वारा समीक्षा के क्रम में विशेष विशेष बिंदुओं पर कार्यवाही में अंकित करने का आदेश दिया गया।