माननीय न्यायालय का आभार, बेजान कलम बेखोफ लिखेगी
राष्ट्र संवाद डेस्क:बेजान कलम बेखोफ लिखेगी,26
अप्रैल 2024 को भगवान भरोसे चल रहा है बिहार के भगवानपुर बालविकास परियोजना कार्यालय। राष्ट्र संवाद के वेब पोर्टल पर खबर चली।उसके बाद खबर से बौखलाएं पदाधिकारी ने बिहार व्यूरो चीफ चंदन प्रसाद शर्मा के ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। उपरोक्त पदाधिकारी को क्या पता नहीं था कि खबर की प्रति मुख्यालय में रहती है । उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया।
माननीय न्यायालय के न्यायाधीश महोदय ने राष्ट्र संवाद की पूरी बातों को गंभीरता से सुना और चंदन प्रसाद शर्मा को जमानत दे दी।
उपरोक्त पदाधिकारी से राष्ट्र संवाद यह कहना चाहता है कि आपके कार्यालय में चल रहे उस दिन सारे कारनामे का फोटो ग्राफ्स राष्ट्र संवाद के पास मौजूद हैं और उसकी खबर भी राष्ट्र संवाद प्रकाशित करेंगी। राष्ट्र संवाद के पच्चीस साल के सफर में आपने गंभीर आरोप लगाये है।इसका जवाब भी राष्ट्र संवाद आपको देगा।बस थोड़ा समय का इंतजार करें। एक-एक काले कारनामे का होगा पर्दाफाश।