कड़ी सुरक्षा के बीच घाटशिला अनुमंडल के 572 बुथो पर होगा मतदान
572 बूथो पर अनुमंडल के लगभ लाख मतदाता करेंगे अपने मतदाधिकार का प्रयोग
मतदान को लेकर झारखंड से लगने वाली सभी सीमाएं सील
मतदान केन्द्र पर पहुंचे मतदान कर्मी और सुरक्षा बल के अधिकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला।
घाटशिला अनुमंडल के 572 बुथो पर शनिवार को लगभग 6 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शनिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच मतदान कराने को लेकर शुक्रवार को दोपहर के बाद मतदान केन्द्र एवं कल्सटर पर मतदान कर्मी का पहुंचना शुरु हो गया था। संध्या सात बजे तक तक लगभग सभी मतदान केन्द्र पर मतदान कर्मी ईवीएम एवं मतदान कराने वाले अन्य सामग्री के साथ पहुंच गये थे। शांति पूर्ण मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा झारखंड बंगाल सीमा से लगने वाले सारे बार्डर को सील कर दिया और मतदान के दिन बंगाल और ओडिसा से लोग झारखंड के सीमा में प्रवेश नही कर पायेंगे। मतदान केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या कराने को लेकर सुरक्षा बलों के तैनाती भारी मात्रा में पहले से ही की जा रही है। शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा, जो संध्या पांच बजे तक चलेगी। शुक्रवार को विभिन्न मतदान केन्द्र और कल्सटर का निरीक्षण एसडीओ सचिदानंद महतो और एसपीडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ साथ मतदान कर्मियों के सुविधाओ के बारे में पुछताछ किया।
घाटशिला अनुमंडल में 572 बूथ 6 लाख मतदाता
घाटशिला अनुमंडल की बात करे तो घाटशिला में 121 बुथ पर 1 लाख 8 हजार मतदाता, धालभूमगढ़ के 54 बूथो पर लगभग 50 हजार मतदाता, मुसाबनी के 96 बूथो पर लगभग 80 हजार मतदाता, डुमरिया के 58 बुथो पर लगभग 49 हजार मतदाता, बहरागोड़ा के 134 बुथो पर लगभग 1 लाख 22 हजार मतदाता एवं चाकुलिया के 109 बुथो पर लगभग एक लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
572 बूथो पर लगभग 23 सौं मतदान कर्मी को लगाया गया है डयूटी पर
घाटशिला अनुमंडल के 6 प्रखंड के 572 बुथो पर लगभग 23 सौं मतदान कर्मी को मतदान के कार्य में लगाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक बूथ पर पिठासीन पदाधिकारी समेत कुल चार लोगों को मतदान के काम में लगाया गया है। इसके आलावे विभिन्न राजनितिक दल जिनके प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे है, उनके पोली एजेंट के आलावे बुर्जूग एंव दिव्यांग मतदाता के सहायता हेतु प्रत्येक बूथों पर 18 साल से कम आयू के युवक युवतियों को वोलेंटियर के तौर पर लगाया गया है तो मतदाता को चुनावी कार्य में सहयोग करेंगे।
हर बूथो पर संचालित किया गया है हेल्प डेस्क
घाटशिला अनुमंडल के लगभग हर बूथो पर चुनाव हेल्प डेस्क काम करेंगे। इस हेल्प डेस्क के इंचार्ज संबंधित बूथो के बीएलओ होंगे। हेल्प डेस्क पर मतदाताओ से संबंधित समस्या का निदान किया जायेगा। साथ ही मतदान कर्मी को भी किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो उनके सहायता के लिए वह उपलब्ध रहेगी। इसके आवाले चुनाव संबंधी अन्य कार्य में सहायता करेंगे।