Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘नरकगामी’ और ‘पाप का प्रतीक’ है सपा-कांग्रेस का गठबंधन : मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘नरकगामी’ और ‘पाप का प्रतीक’ है सपा-कांग्रेस का गठबंधन : मुख्यमंत्री

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘नरकगामी’ और ‘पाप का प्रतीक’ है सपा-कांग्रेस का गठबंधन : मुख्यमंत्री

    कौशाम्बी/आजमगढ़ (उप्र), 16 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन ‘नरकगामी’ और ‘पाप का प्रतीक’ है और वह देश के खिलाफ ‘षडयंत्र’ कर रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी और आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए ऐसा कहा।

    योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी की रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन पर बेहद गम्भीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा, ”सपा और कांग्रेस का गठबंधन जब भी हुआ है, वह महामारी का कारण बना है। ये गठबंधन नरकगामी है, पाप का प्रतीक है, क्योंकि इनके पास विकास की कोई सोच नहीं है। ये नकारात्मक सोच के कारण देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। इन लोगों के मंसूबे देश के लिए खतरनाक हैं।”

    उन्होंने कहा, ”सपा और कांग्रेस को मालूम है कि अब इन्हें कभी वापस नहीं आना है, इसलिए अभी से ये लोग परेशान हैं। इन्हें मालूम है कि इस चुनाव में जैसे ही सपा और कांग्रेस का गठबंधन हारेगा, वैसे ही जनता इनका नाम भी भूल जाएगी। उसके बाद ये कहीं से चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं रहने वाले हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, ”समाजवादी पार्टी का संस्कार से कोई संबंध नहीं। ये अपने से बड़े-छोटे का लिहाज नहीं करते। ये बड़ों को जबर्दस्ती धक्का देकर बाहर कर देते हैं। ये रामभक्तों पर गोली चलाते थे और देशद्रोहियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का काम करते थे। इनके समय के कारनामे उजागर हो जाएं तो समाजवादी पार्टी के नेता कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे।”

    योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ”कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि एक झटके में हम गरीबी हटाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि फॉर्मूला क्या है तो उन्होंने कहा कि ‘वेल्थ इमरजेंसी’ यानी आपकी प्रॉपर्टी का ‘एक्सरे’ कराएंगे और उस पर विरासत टैक्स लगाएंगे। विरासत टैक्स यानी औरंगजेब का जजिया कर। हमें कांग्रेस और सपा के इस जजिया कर को देश की जनता पर नहीं लगने देना है।”

    इसके पूर्व, आजमगढ़ में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश और दुनिया में आतंकी घटना होने पर उसके तार आजमगढ़ से जोड़े जाते थे और उसे बदनाम किया जाता था। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद-नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। ये सब मोदी की गारंटी से हुआ है।’’

    आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘आजमगढ़ को बदनाम करने वाले आज बेनकाब हो चुके हैं। आज आजमगढ़ वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जिलों से फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ जुड़ चुका है। पहले देश और दुनिया में लोग आजमगढ़ का नाम सुनते ही चौंक जाते थे। यहां के लोगों को देश और दुनिया में जाने में काफी समस्या होती थी क्योंकि वहां आजमगढ़ वासियों को होटल तो दूर धर्मशाला में भी कमरे नहीं मिलते थे।’’

    उन्होंने कहा ,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज आजमगढ़वासियों का सम्मान बढ़ा है, उन्हें नई पहचान मिली है। यही वजह है कि पूरे देश में अबकी बार 400 पार की गूंज सुनायी दे रही है।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘ पूरा देश एक स्वर में कह रहा है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हो गये हैं। इससे हर देशवासी अभिभूत है। वह प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का इंतजार कर रहा है।’’

    उन्होंने कहा,‘‘ हमें भटकना और बहकना नहीं है। हमें नि:संकोच और बेझिझक कमल खिलाने के अभियान के साथ जुड़ना है।’’

    फोटो: पीटीआई साभार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर प्रखंड के नारोडीह में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन
    Next Article अब भाजपा खुद 400 पार का नारा नहीं दोहराती है:प्रियंका गांधी

    Related Posts

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    May 14, 2025

    झारखण्ड बंग भाषा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    May 14, 2025

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने सरायकेला में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    झारखण्ड बंग भाषा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने सरायकेला में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    ‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

    टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई

    निजी विद्यालयों के प्रति उपायुक्त का कड़ा रुख अगले तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.