जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा, जामताड़ा का किया गया औचक निरीक्षण
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 06.05.2024 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा श्री विकास आनंद लांगुरी एवं पुलिस बल के साथ मंडल कारा, जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कारा में सभी वार्डों की गहन तलाशी ली गई। निरीक्षण के क्रम में कारा के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
वहीं इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कारा में प्रतिदिन संधारित की जाने वाले विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया। उन्होंने कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, वार्ड, बैरक आदि की सुरक्षा का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं कहा कि कारा की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें।
*इस मौके पर* उपरोक्त के अलावा प्रभारी कारा अधीक्षक, जामताड़ा श्री पंकज कुमार रवि, कारा कर्मी श्री मुकेश कुमार राम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं सुरक्षा बल मौजूद रहे।