झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची झारखंड सरकार के अध्यक्ष ने सदस्य सचिव सतीश कुमार को अपने पत्रांक-277 दिनांक 24/4/2023 द्वारा जामताड़ा जिला पीडीएस संबंधित शिकायतें एवं समस्या जांच कर करवाई करने हेतु सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार को ऑल इंडिया डीलर एसोसिएशन जिला शाख जामताड़ा के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच कर समाधान करने की अनुशंसा की गई ।ज्ञात हो कि राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं उनके सदस्यों द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2023 को जन सुनवाई कार्यक्रम जामताड़ा परिसदन में जामताड़ा डीलर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ,उपाध्यक्ष शिरोमणि यादव ,मीडिया प्रभारी देव कुमार साव एवं सदस्यों के द्वारा 6सूत्री मांग को जोरदार ढंग से अध्यक्ष के समक्ष रखा गया था।जिसका 6बिंदुओं पर अध्यक्ष महोदय द्वारा बिंदुवार संज्ञान में लिया गया।
1.नई खाद्य नीति के तहत वह तो राशन वितरण के क्रम में कमीशन की राशि के भुगतान।
2.PMGKAY के राशन वितरण का बकाया कमीशन भुगतान।
3.राशन डीलरों से वापस लिए गए खाली जुट बोरा की बकाया राशि का भुगतान।
4. ई पोस मशीन जिले में वेट मशीन जोड़ा गया है परंतु अभी तक 2G नेटवर्क होने के कारण पोस मशीन नहीं सपोर्ट कर पा रहा है अभिलंब 2G को 4G किया जाए।
5. राज्य खाद्य निगम गोदाम एवं डीएचडी परिवहन अभिकर्ता द्वारा अनाज का वजन शुद्ध धर्म कांटा से कराया जाए।
6. ग्रीन कार्ड के खाद्यान्न आवंटन करने के संबंध में।
झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची झारखंड सरकार के अध्यक्ष ने सदस्य सचिव सतीश कुमार को….
Previous Articleजिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने मानगों स्ट्रीट लाइटों को कराया ठीक
Next Article हथियापाथर मेंं हरिनाम संकीर्तन संपन्न