Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा, जिशान कमर के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
    Breaking News झारखंड

    लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा, जिशान कमर के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा, जिशान कमर के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन

    ◼️ *सखी मंडल की दीदियों ने पंचायत स्तर पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम*

    ◼️ *01 जून को मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्र जाकर वोट देने हेतु किया गया अपील*

    ◼️ *ईसीएल गेस्ट हाउस में लोकसभा आम चुनाव, 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए दिलाया गया मतदाता शपथ*

    लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा, श्री जिशान कमर के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.04.2024 को जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड सहित अन्य में जेएसएलपीएस सखी मंडल की दीदीओं के द्वारा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर, स्लोगन जागरूकता रैली, रंगोली आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    जिसमें सखी मंडल की दीदियों ने पंचायतों के विभिन्न गांवों, मुहल्लों आदि में घूमकर मतदाता जागरूकता हेतु खूबसूरत रंगोली बनाकर, पोस्टर पंपलेट, स्लोगन के अलावा जागरूकता रैली निकालकर अपने आस पड़ोस के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया, साथ ही इस दौरान मतदाता शपथ दिलाकर महिला/पुरूष मतदाताओं को 01 जून को मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्र जाकर वोट देने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान सखी मंडल की दीदियों ने लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी से अपील किया साथ ही सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया साथ ही कहा कि मतदान से पहले ही यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे संबंधित बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अवेयर किया गया, साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता के लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

    वहीं इसके अलावा महगामा प्रखंड अंतर्गत ईसीएल गेस्ट हाउस में लोकसभा आम चुनाव, 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ईसीएल कर्मियों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व में इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उन्हें मतदाता शपथ दिलाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऐतिहासिक गांधी मैदान ,गोड्डा में जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट मैच के दौरान स्वीप के तहत युवाओं को किया गया जागरूक; अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा ने दिलाया मतदाता शपथ
    Next Article समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यापक जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से चुनाव जागरूकता-अभियान के मस्कट “i-Bhai” का औपचारिक लोकार्पण किया

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.