Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता फोरम को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता फोरम को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता फोरम को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    आज दिनांक 28.03.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता फोरम से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने वोटर अवेयरनेस फोरम के बारे में जानकारी दिया एवं इसके माध्यम से सभी कार्यालय प्रधान को उनके अधीनस्थ सभी कर्मियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, इसकी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मी का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा लें। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में चेक करें। उन्होंने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय के कार्यालय प्रधान को अपने-अपने कार्यालय में मतदाता शपथ और स्वीप एक्टिविटी से संबंधित विभिन्न गतिविधियां करवाने तथा कर्मियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया जाना है, जहां इसका गठन नही हुआ है, वो अविलंब इसका गठन करें। उन्होने कहा कि संबंधित कार्यालय प्रधान वोटर अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष होंगे और उन्हीं के द्वारा एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जायेगा।

    वहीं उन्होंने सरकारी संस्थान के अलावा सभी बैंक, कोचिंग सेंटर, गैर सरकारी संगठन, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के तहत वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०प्र०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार,निदेशक ITDA श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप सहित जिला स्तरीय अन्य कार्यालय प्रधान सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के अध्यक्षता में स्वीप के तहत अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया गया
    Next Article समाजसेवी स्वर्गीय सतनारायण झा के स्मृति में उनके प्रथम बेटे भोला झा के नेतृत्व में….

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.