होली पर्व 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण संबंधी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी
इस वर्ष होली का त्यौहार दिनांक 25.03.2024 (सोमवार) को मनाए जाने की सूचना है, इसकी पूर्व संध्या में दिनांक 24.03.2024 को होलिका दहन किया जाएगा। त्यौहार के दौरान दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को रंग अबीर लगाने एवं उनके धार्मिक स्थलों पर रंग अबीर पड़ने से तनाव की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में मुस्लिम समुदाय का रमजान का महीना चल रहा है तथा मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने हेतु इकट्ठा होते हैं, जिसको देखते हुये भी विशेष सतर्कता एवं चौकसी बरतने की आवश्यकता है, साथ ही जिले की साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए इस त्यौहार के दौरान विशेष सतर्कता और निगरानी रखने की आवश्यकता को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर विधि व्यवस्था संधारण हेतु समुचित दिशा निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी लोक सभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है।
*यातायात के साधनों (बस, ट्रेन, निजी वाहनों, ट्रकों आदि) को निशाना बनाकर जबरदस्ती कीचड़, धूल, पत्थर फेंकना आदि अवांछनीय हरकतों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश*
होली का त्यौहार, रंगों का त्यौहार है तथा रंग-गुलाल देने में जबरदस्ती करने पर कभी-कभी या समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन जाती है। होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन का कार्यक्रम को लेकर भी कभी-कभी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसे लेकर उक्त कार्यक्रम में भी विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सघन गश्ती आवश्यक होगा। होली के दौरान असामाजिक तत्वों की अवांछनीय हरकतों, जबरदस्ती कीचड़, धूल, रंग-अबीर छिड़कने तथा संप्रदाय विशेष को इंगित कर अश्लील होली गीत गाने बजाने आदि को लेकर लेकर शांति व्यवस्था भंग होने की भी आशंका को देखते हुए नियंत्रण करना आवश्यक है। इसके अलावा विशेषकर यातायात के साधनों (बस, ट्रेन, निजी वाहनों, ट्रकों आदि) को निशाना बनाकर जबरदस्ती कीचड़, धूल, पत्थर फेंकना आदि अवांछनीय हरकतों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इसके अलावा पूर्व से विवादग्रस्त मार्गो पर भी विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरती जाय ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा उसपर किसी प्रकार का रंग अबीर न डाला जाय। वहीं किसी स्थान पर तनाव की आशंका होने पर उस स्थान पर समुचित विरोधात्मक कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
*सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी*
इसके अलावा जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में कड़ी नजर रखने हेतु निर्देश दिया गया है की कोई भी अगर किसी विशेष सम्प्रदाय / धर्म जाति की भावनाओं को आहत पहुँचाने वाली टिप्पणियों करतें हैं और नफरत फैलातें हैं, तो वैसे सोशल मीडिया साइट्स में प्रचारित / प्रसारित होने वाले विवादित तस्वीरों एवं संवादों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है।
*दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, बल को कल प्रातः 7 बजे ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश*
वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा सभी थाना प्रभारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को दिनांक 24.03.2024 के पूर्वा० 07.00 बजे से ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपलब्ध होने का निर्देश दिया गया है एवं साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अपने विवेक से अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया है। वहीं बताया गया है कि किसी तरह की अवांछित गतिविधि उत्पन्न होने की सूचना तुरंत अनुमण्डल पदाधिकारी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से देने का निर्देश दिया गया है एवं निर्देश दिया गया है कि शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं साम्प्रदायिक स्थिति से निपटने की पूरी जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी।
परिवारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, जामताड़ा को निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों/ पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों को पुलिस केन्द्र जामताड़ा से आवश्यकतानुसार हेलमेट एवं बॉडी प्रोटेक्टर उपलब्ध करायेंगे एवं साथ ही नियंत्रण कक्ष में दंगा निरोधी उपकरण, पी०ए० सिस्टम युक्त वाहन, आधु गैस दस्ता, एंटी राइट दस्ता, नन लेवल वेपन्स, विडियोग्राफी की प्रतिनियुक्ति भी करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी चलन्त दण्डाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी अपने-अपने चलन्त वाहनों में विडियोग्राफी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्राब्तर्गत उक्त अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/बल के अलावे भी आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, साधारण बल, चौकीदार सरदारों की प्रतिनियुक्ति करते हुए स्वयं भी सशस्त्र बल के साथ भ्रमणशील रहकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
*मेडिकल व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु दिए गए निर्देश*
असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जामताड़ा को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त अवसर पर दिनांक 24.03.2024 से 25.03.2024 तक जिला नियंत्रण कक्ष जामताड़ा एवं सभी प्रखण्ड मुख्यालय में सभी आवश्यक दवाओं/ उपकरणों के साथ मेडिकल टीम एवं एक-एक एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। सदर अस्पताल एवं सभी प्रखण्डों के स्वास्थ्य केन्द्रों। अस्पतालों में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को भी तैयारी हालत में रहने का निर्देश देंगे।
कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, जामताड़ा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद, मिहिजाम एवं नगर पंचायत, जामताड़ा होली के अवसर पर जामताड़ा एवं मिहिजाम में पानी की आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
*अश्लील गानों, डीजे आदि पर रहेगा कड़े प्रतिबंध*
होली के अवसर पर जिले के अन्तर्गत सभी शराब की दुकानें नियमानुसार बंद रहेंगी। उत्पाद अधीक्षक, जमताड़ा इसे सुनिश्चित करेंगे। डी० जे०/ लाउडस्पीकर में भड़काउ सी०डी०/ आपत्तिजनक गाने न बजे तथा ध्वनि तीव्रता निर्धारित मापदण्ड से अधिक न हो अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा इसे सुनिश्चित करेंगे। मिलावटखोरो एवं अवैध शराब कारोबारियों की गतिविधियाँ एवं मिलावटी सामान आदि पर नजर रखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद, मिहिजाम एवं नगर पंचायत, जामताड़ा संयुक्त रूप से सघन छापामारी करेंगे एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि मिलावटी रंग, मिठाई आदि की बिक्री बाजार में न हो।
प्रभारी अग्निशमन सेवा, जामताड़ा को निर्देश दिया जाता है कि फूल टंकी पानी के साथ एक अग्निशमन वाहन नारायणपुर थाना में एवं एक अग्निशमन वाहन को जिला मुख्यालय, जामताड़ा में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।
*रैश ड्राइविंग वालों पर रहेगी प्रशासन की नजर*
होली पर्व के अवसर पर अक्सर देखा जाता है कि होली के उन्माद में युवा वर्ग वाहन चालक शराब का सेवन कर तेज रफ्तार से या गैर-जिम्मेदार तरीके से वाहनों का परिचालन करतें हैं, जिससे सड़क दुर्घटना घटित होने तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसके रोक थाम हेतु पुलिस निरीक्षक, नगर प्रभाग-सह-यातायात प्रभारी सभी थाना प्रभारी, जामताड़ा जिला को निर्देश दिया गया है कि होली की पूर्व संच्या एवं पर्व के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सघन वाहन जाँच कराना सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सभी संबंधित पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदधिकारी, जामताड़ा/ नाला अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
*24 घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष*
दिनांक 23.03.2024 से 26.03.2024 तक अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०) के नियंत्रण में अनुमण्डल कार्यालय, जामताड़ा में एक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06433-222245 है।
*महत्वपूर्ण दूरभाष सं0 :*
1. उपायुक्त जामताड़ा – 9431130960 (दूरभाष), 06433 – 222435 (कार्यालय दूरभाष)
2. पुलिस अधीक्षक जामताड़ा – 9431130811, 06433- 222021 (कार्यालय दूरभाष)
3. उप विकास आयुक्त, जामताड़ा – 9113426692
4. अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा – 9693741777/06433-222245
7. पुलिस उपाधीक्षक (मु०) जामताड़ा – 9470591046/9835060577
6. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – 9470591035/9572145778
7. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला – 9470963390/9304829320
*अनुमण्डल पदाधिकारी एवं , वरीय पुलिस उपाधीक्षक (गु०), जामताड़ा मो0-9835060577 विधि-व्यवस्था के संपूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे तथा कहीं से भी तनाव एवं अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होती है तो अविलम्ब कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।