Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » _मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सैकड़ों महिला कर्मियों ने की मुलाकात, राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिला कर्मियों को अपने नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों का मातृत्व अवकाश दिए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभिवादन और आभार जताया
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    _मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सैकड़ों महिला कर्मियों ने की मुलाकात, राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिला कर्मियों को अपने नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों का मातृत्व अवकाश दिए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभिवादन और आभार जताया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    _मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सैकड़ों महिला कर्मियों ने की मुलाकात, राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिला कर्मियों को अपने नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों का मातृत्व अवकाश दिए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभिवादन और आभार जताया
    ===============
    मुख्यमंत्री ने कहा – महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा – मजबूत परिवार, समाज, राज्य और देश के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक_*
    ==================
    राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिला कर्मियों को अपने नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय को लेकर महिला कर्मियों के बीच हर्ष का वातावरण है। इसी सिलसिले में आज महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सैकड़ों महिला कर्मियों ने ढोल- नगाड़े और अबीर- गुलाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार जताया।

    *_राज्य के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका*

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार, समाज राज्य और देश के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है। यही वजह है कि उनकी सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इसी कड़ी में राज्य की सेवा दे रहे महिला कर्मियों के हित में उन्हें सेवाकाल में अपने बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्षों का अवकाश देने का फैसला लिया है। इससे निश्चित तौर पर महिला कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में भागीदार बनेंगी।

    *_महिलाओं के हित में सरकार कर रही है बेहतर कार्य_*

    महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की महिला कर्मियों ने मुख्यमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि सरकार महिला पदाधिकारी और कर्मियों के हित में लगातार निर्णय ले रही है। हमारी मांगों को लेकर सरकार का रवैया हमेशा से सकारात्मक देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ अन्य लाभ और सुविधाएं देने की मांग को इस सरकार ने पूरा कर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। हम सभी आपको भरोसा दिलाते हैं कि कि राज्य को बेहतर बनाने में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

    इस अवसर पर महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक कंचन सिंह, ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी लातेहार अलका हेम्ब्रम और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलिशा कुमारी समेत राज्य भर से आईं विभाग की महिला पदाधिकारी और कर्मी, महिला पर्यवेक्षिकायें तथा सहायिका एवं सेविकाएँ मौजूद थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई तत्परता, 24 घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
    Next Article महिला सशक्तिकरण केंद्र के द्वारा महिला केंद्रित योजनाओं और कानूनो से संबंधित जानकारी महिला लाभार्थियों तक पहुंचाने हेतु वन स्टॉप सेंटर राजबाड़ी, जामताड़ा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    October 29, 2026

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.