Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान: जल्द मिलेगा रिम्स-2, स्वास्थ्य व्यवस्था में होंगे ऐतिहासिक बदलाव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान: जल्द मिलेगा रिम्स-2, स्वास्थ्य व्यवस्था में होंगे ऐतिहासिक बदलाव

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान: जल्द मिलेगा रिम्स-2, स्वास्थ्य व्यवस्था में होंगे ऐतिहासिक बदलाव

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना होगा साकार.. स्वास्थ्य विभाग में होगा व्यापक बदलाव

    झारखंड में पहली बार राज्य स्तरीय दंत सम्मेलन का सफल आयोजन

    **********************

    झारखंड राज्य में पहली बार झासा दंत संवर्ग की राज्य स्तरीय एक दिवसीय दंत सम्मेलन का आयोजन रांची स्थित आईएमए हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सी.के. शाही, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, ने शिरकत की।

    सम्मेलन में राज्यभर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से करीब 150 दंत चिकित्सा पदाधिकारी एवं 20 डेंटल हाइजेनिस्ट्स ने भाग लिया। आदिवासी लोकनृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माननीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

    सम्मेलन की मुख्य घोषणाएं:

    1. डेंटल सेवाओं का उन्नयन: सभी सरकारी डेंटल सेटअप को आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

    2. डॉक्टरों की सुरक्षा: ड्यूटी पर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा, “डॉ. इरफान अंसारी ऐसा कभी होने नहीं देगा।”

    3. NHM डेंटल सर्जनों का वेतन वृद्धि: NHM के तहत कार्यरत डेंटल सर्जनों का वेतन बढ़ाया जाएगा।

    4. आयुष्मान भारत योजना में डेंटल सेवाएं: डेंटल प्रक्रियाओं को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा।

    5. नई भर्तियां और कैडर सृजन: DACP प्रावधान, MDS विशेषज्ञ कैडर, और डेंटल स्टाफ की नई भर्तियां की जाएंगी।

    6. 1,000 नए PHCs की स्थापना: इनमें डेंटल सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

    झासा दंत संवर्ग ने 12 सूत्री मांग पत्र माननीय मंत्री एवं निदेशक प्रमुख को सौंपा। मंत्री ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

    मौके पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का सपना जल्द ही साकार होगा और राज्य की जनता को रिम्स-2 का उपहार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरवरी के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। डॉ. अंसारी ने कहा कि वे स्वयं एक डॉक्टर हैं और अब मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं, इसलिए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए उन्हें डॉक्टरों का पूरा सहयोग और समर्थन चाहिए।

    आगे मंत्री जी ने कहा कि
    “हम झारखंड के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दंत चिकित्सकों की भूमिका अहम है और उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।”

    सम्मेलन का समापन धन्यवाद ज्ञापन और भविष्य में विभागीय स्तर पर ऐसे आयोजनों के संकल्प के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने डॉ. अंसारी के नेतृत्व की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, 3250 से अधिक रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार
    Next Article जिला कांग्रेस ने शास्त्री जी का पुण्यतिथि मनाया

    Related Posts

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    June 4, 2025

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    June 3, 2025

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    यूसिल ने आदिवासी छात्र_ छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की लेकर छह महीने का कराया कंप्यूटर कोर्स

    झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का जमशेदपुर में राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    सिक्योरिटी एजेंसी लोगों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित!

    पुलिस ने महिला का शव बरामद किया

    एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ.

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.