Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 1, 2024Updated:March 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

    ◆ *मुख्यमंत्री ने कहा – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीद सिदो -कान्हू की पावन भूमि पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन और जोहार*
    ===============
    ◆*मुख्यमंत्री ने कहा – सिंदरी खाद कारखाना के फिर से चालू होने से क्षेत्र के विकास में आएगा बड़ा बदलाव*
    ===============
    ◆ *मुख्यमंत्री बोले – किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए सरकार उठा रही है कई कदम*
    ===============
    ◆ *मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद- राज्य को संवारने में प्रधानमंत्री का मिलेगा पूरा सहयोग*
    ===============
    ● *आदिवासियों- मूलवासियों और किसानों -मजदूरों को उनके पैरों पर खड़ा कर रही सरकार*

    ● *राज्य के सिंदरी खाद कारखाना के पुनर्जीवित होने से रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित*

    ● *बदलते समय के अनुरूप नया झारखंड बनाने की दिशा में बढ़ रहे आगे- मुख्यमंत्री*

    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में धनबाद जिला के सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित कई विकास योजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास सम्पन्न हुआ।

    *भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन*

    मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीद सिदो कान्हू की पावन भूमि और कोयला नगरी धनबाद में प्रधानमंत्री का अभिनंदन और जोहार किया। उन्होंने कहा की झारखंड को आगे बढ़ाना है। इस राज्य को हमें संवारना है। बदलते समय के अनुरूप इस राज्य का नवनिर्माण करना है। मुझे प्रधानमंत्री से पूरी उम्मीद है कि वे झारखंड को आगे बढ़ाने में इस राज्य को पूरा सहयोग करेंगे।

    *आज का दिन झारखंड के लिए है ऐतिहासिक*
    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हर्ल कारखाना उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। सिंदरी खाद कारखाना का फिर से चालू होना इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा। विकास का नया दरवाजा खुलेगा। किसान जब आधुनिक तकनीक और पद्धतियों से कृषि करेंगे तो उपज बढ़ेगी। खाद्यान्न उत्पादन जब बढ़ेगा तो इसका सीधा फायदा किसानों को होगा। उनकी आय बढ़ेगी और वे सशक्त होंगे।

    *खनिज संपदा से धनी है झारखंड साथ ही खेत- खलिहान पर भी यहां की बड़ी आबादी निर्भर*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का भौगोलिक परिवेश देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में कई मायनों में अलग है। एक तरफ यहां लोहा, कोयला, बॉक्साइट और यूरेनियम जैसे कई खनिज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं तो खेत- खलिहान पर भी ग्रामीणों की एक बड़ी आबादी निर्भर है। ऐसे में राज्य के सम्यक विकास के लिए दोनों के बीच संतुलन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के आदिवासियों- मूलवासियों और किसानों- मजदूरों को उनके पैरों पर खड़ा कर हम इस राज्य को मजबूती दे सकते हैं। इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार निरंतर काम करते आ रही है।

    *किसानों को बना रहे हैं सशक्त और स्वावलंबी*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर खेत में सालों भर पानी रहे, ताकि किसान बेहतर तरीके से खेती कर सके। इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष रूप से काम हो रहा है। किसानों को आधुनिक तकनीक से कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जा रहा है । किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं । ऐसे में जब खेतों में उपज बढ़ेगा तो खाद्यान्न को लेकर हम और आत्मनिर्भर बनेंगे।

    *रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंदरी खाद कारखाना के पुनर्जीवित होने से जहां किसान लाभान्वित होंगे, वहीं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यहां के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा । इससे इलाके में समृद्धि आएगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, धनबाद के सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री अमर कुमार बाउरी समेत कई वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनातन उत्सव समिति ने पीएम मोदी के समर्थन में साकची बाज़ार में चलाया स्टिकर अभियान, महाबली हनुमान रहें आकर्षण का केंद्र
    Next Article टीएमसी जिला अध्यक्ष मुस्ताक शेख ने किया जनसंपर्क, कहा टीएमसी उम्मीदवार को जीताकर भेजे विधानसभा ,पश्चिम बंगाल की तर्ज पर लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ

    Related Posts

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.