Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराई जाय:राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराई जाय:राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2024Updated:February 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराई जाय:राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन और राज्य के मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड में बिना बिलंब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग किया है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग के साथ पूर्व में कौंसिल के सदस्यों ने श्री शुक्ल के नेतृत्व में झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की थी। राज्य सरकार के विधि विभाग ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप भी राज्य बार कौंसिल से मांगा था जिसे कौंसिल ने उन्हें पूर्व में ही सौप दिया लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नही लिया है। जिससे अधिवक्ताओं में असंतोष है।

    श्री शुक्ल ने पिछले दिनों राज्य के नए मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से रांची में भेंट की थी तथा उनसे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने और राज्य सरकार के बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि आवंटन कराने की मांग की थी। श्री सोरेन ने इस पर विचार जल्द करने का आश्वासन भी दिया।

    श्री शुक्ल ने राज्यपाल श्री राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री श्री सोरेन को लिखा है कि झारखंड में अधिवक्ताओं को भयमुक्त वातावरण में अपने दायित्व निभाने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराया जाना अति आवश्यक है। आए दिन अधिवक्ताओं को धमकी दी जाती है, कही गोली चलती है तो कही उन्हें दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।

    श्री शुक्ल ने राज्य के सभी न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने के साथ बार एसोसिएशन के भवनों में आधारभूत संरचना बढ़ाने का आग्रह भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री से किया है। श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की घोषणा मुख्यमंत्री रहते की थी जिसे मूर्त रूप नही मिला है उसे मूर्त रूप देने की जरूरत है।

    श्री शुक्ल ने भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को भी पत्र की प्रति भेजी है और उनसे भी झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए सामुहिक बीमा योजना को अविलंब कार्यान्वित कराने की मांग की है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि जल्द ही कौंसिल के सदस्य पुनः राज्यपाल और मुख्यमंत्री से इस संबंध में मिलेंगे और उन्हें इन मांगों को लागू जल्द कराने की मांग रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा मोर्चा करेगी 25 फरवरी से पांच मार्च तक युवा चौपाल का आयोजन
    Next Article सत्यानंद योग केंद्र अपने स्थापन वर्ष सन् २००४ से ही समाज में परमहंस स्वामी सत्यानंद के सेवा प्रेम दान के भाव को अंगीकार करते हुए समाज में अनेकों कार्यकर्मों का आयोजन करते रहा है

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.